Warren Buffett की ‘Enemy List’: निवेशकों की दौलत के 6 सबसे बड़े दुश्मन कौन?

Warren Buffett's 'Enemy List': दुनिया के सबसे सफल investors में गिने जाने वाले Warren Buffett अब Berkshire Hathaway के Chairman पद से विदाई ले रहे हैं और उन्होंने जाते-जाते कोई नया stock नहीं बताया, कोई multibagger tip नहीं दी, कोई market prediction भी नहीं किया, इसके बजाय Buffett ने investors को बताया कि उनकी असली लड़ाई किससे है और शायद सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इन दुश्मनों में market crash सबसे ऊपर नहीं है।

Warren Buffett

Warren Buffet की 'Enemy List' में है लालच, जल्दबाजी, उधार का पैसा, speculation और सबसे बड़ी बात-दूसरों की नकल करना। यानी Buffett की आखिरी बड़ी सीख किसी stock को खरीदने की नहीं, बल्कि investment की गलतियों से बचने की है।

96 साल की उम्र में Warren Buffett ने Berkshire Hathaway के Chairman का पद छोड़ दिया है। लेकिन जाते-जाते उन्होंने investors के लिए ऐसी checklist छोड़ी है, जो शायद उनकी सबसे महत्वपूर्ण विरासतों में से एक बन सकती है।

Warren Buffett का नया रोल

Warren Buffett ने Berkshire Hathaway के Chairman पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। वह अब कंपनी के Chairman Emeritus होंगे और Board में Director के तौर पर बने रहेंगे। उनकी जगह उनके बेटे Howard Buffett Berkshire के Non-Executive Chairman बनेंगे।

यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि Warren Buffett ने Berkshire को 1965 से lead किया था। उस समय Berkshire एक struggling textile company थी। Buffett ने इसे insurance, railways, energy, manufacturing और consumer businesses वाले करीब 1 trillion dollar के conglomerate में बदल दिया। इस साल की शुरुआत में Buffett CEO पद Greg Abel को सौंप चुके थे। अब Chairman का पद छोड़ने के बाद Berkshire का formal succession पूरी तरह आगे बढ़ चुका है।

Berkshire Hathway का नया स्ट्रक्चर

  • Greg Abel: CEO और day-to-day business operations के जिम्मेदार
  • Howard Buffett: Chairman, जिनका मुख्य काम Berkshire की culture और values की रक्षा करना होगा
  • Warren Buffett: Chairman Emeritus और Board Director
  • Susan Decker: Lead Independent Director
  • Buffett ने अपने letter में लिखा-"Father Time always wins."

यानी समय के सामने अंततः हर व्यक्ति को झुकना पड़ता है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि समय उनके प्रति बहुत उदार रहा।

Berkshire की सबसे बड़ी उपलब्धि

Buffett की सफलता को समझने के लिए Berkshire का performance देखना जरूरी है। Buffett के नेतृत्व में Berkshire Hathaway ने shareholders को सालाना औसतन करीब 19.7% compounded return दिया। यह लंबे समय में S&P 500 के annual return से लगभग दोगुना है लेकिन Buffett की सबसे बड़ी उपलब्धि सिर्फ return नहीं थी।

उन्होंने Berkshire को इस तरह बनाया कि कंपनी किसी एक product या एक sector पर निर्भर न रहे। Insurance business से मिलने वाला float यानी policyholders का पैसा, Berkshire को long-term investments और acquisitions के लिए capital देता रहा। Company ने कई मजबूत businesses खरीदे और उन्हें लंबे समय तक hold किया।

Buffett का core model:

अच्छी कंपनी खरीदो, उचित कीमत दो और उसे लंबे समय तक compound होने दो।

आज Berkshire के पास लगभग 365 billion dollar का cash reserve बताया जाता है। यह cash Buffett की conservative strategy का symbol भी है और अब Greg Abel के लिए एक बड़ी responsibility भी।

क्योंकि सवाल यह है-इस cash का इस्तेमाल कब, कहां और किस valuation पर किया जाएगा?

Buffett की 'Enemy list'

यह किसी व्यक्ति या competitor की list नहीं है। यह उन habits और emotions की list है, जो investors को wealth create करने से रोकती हैं।

पहला दुश्मन: Speculation

Buffett हमेशा investment और speculation में अंतर करते रहे हैं। Investment का मतलब है किसी business को समझकर उसमें हिस्सा खरीदना। Speculation का मतलब है केवल इस उम्मीद पर खरीदना कि कोई दूसरा व्यक्ति इसे और महंगे दाम पर खरीद लेगा। अगर आप किसी stock को केवल इसलिए खरीदते हैं क्योंकि वह तेजी से ऊपर जा रहा है, तो आप business में नहीं, price movement में निवेश कर रहे हैं। और जब price गिरती है, तो आपके पास टिके रहने का कोई fundamental reason नहीं बचता।

दूसरा दुश्मन: Leverage

उधार लेकर investment करने पर profit बढ़ सकता है, लेकिन नुकसान भी बहुत तेज हो सकता है। मान लीजिए आपने अपनी capital के बराबर loan लेकर stock खरीदा। अगर share price 20 या 30% गिर गया, तो नुकसान आपकी original capital का बहुत बड़ा हिस्सा खत्म कर सकता है। इससे भी खतरनाक स्थिति तब होती है जब lender margin मांगता है और investor को खराब market में shares बेचने पड़ते हैं। Buffett का principle साफ रहा है-ऐसा risk मत लीजिए, जो आपको game से बाहर कर दे।

तीसरा दुश्मन: Herd mentality

जब market में हर कोई खरीद रहा होता है, तब investor को लगता है कि वह पीछे छूट जाएगा। यही FOMO यानी Fear of Missing Out है। किसी stock का social media पर popular होना, television पर बार-बार चर्चा में आना या किसी बड़े investor का उसे खरीदना, आपके लिए पर्याप्त reason नहीं है। Buffett की सोच थी कि market आपके लिए काम करने वाला servant है, आदेश देने वाला master नहीं।

चौथा दुश्मन: बिना समझे निवेश

अगर investor यह नहीं समझता कि कंपनी पैसा कैसे कमाती है, उसका competitive advantage क्या है और उसकी earnings कितनी टिकाऊ हैं, तो उसे सिर्फ price देखकर investment नहीं करना चाहिए Buffett की "circle of competence" वाली सोच यही कहती है कि हर opportunity आपके लिए जरूरी नहीं है। कुछ businesses बहुत अच्छे हो सकते हैं, लेकिन अगर आप उन्हें समझते नहीं हैं, तो उनमें निवेश करना risk बन सकता है।

पांचवां दुश्मन: Fees और overtrading

कई investors portfolio में लगातार बदलाव करते रहते हैं। हर छोटी गिरावट पर बेचते हैं, हर rally में खरीदते हैं और सोचते हैं कि ज्यादा activity से return बेहतर होगा। लेकिन बार-बार trading से brokerage, taxes, fees और emotional mistakes बढ़ती हैं। Long-term wealth creation में कई बार सबसे मुश्किल काम कुछ न करना होता है।

छठा दुश्मन: Impatience

Compounding कोई instant formula नहीं है। यह धीरे-धीरे काम करता है। पहले कुछ सालों में growth मामूली दिख सकती है, लेकिन समय के साथ returns पर भी returns मिलने लगते हैं। अगर investor हर कुछ महीनों में strategy बदलता रहेगा, तो compounding का सबसे बड़ा advantage-time-खत्म हो जाएगा।

Buffett के बाद Berkshire चलेगी कैसे?

Warren Buffett ने इसे एक दिलचस्प तरीके से समझाया। उनके अनुसार:

"Greg runs the company; Howard will guard its culture and values-both worth more than anything on our balance sheet."

इसका मतलब है कि Berkshire की असली ताकत सिर्फ cash, stocks या businesses में नहीं है। उसकी ताकत उस culture में भी है, जिसमें debt को लेकर सावधानी, reputation की रक्षा, shareholders के साथ transparency और long-term thinking शामिल है। Reuters और अन्य reports के मुताबिक, Buffett का "Buffett premium" यानी investors का उनके personal leadership पर भरोसा अब धीरे-धीरे कम होना स्वाभाविक है। अब market को देखना होगा कि Berkshire का institutional culture कितना मजबूत है और वह व्यक्ति के जाने के बाद कितना टिकता है।

Buffett के जाने के बाद Berkshire के investors को पांच बड़े सवालों पर नजर रखनी होगी:

  • पहला-Greg Abel इस विशाल cash reserve का इस्तेमाल कब और कैसे करते हैं?
  • दूसरा-क्या Berkshire बड़े acquisitions करेगी या cash reserve बनाए रखेगी?
  • तीसरा-क्या company share buybacks को बढ़ाएगी?
  • चौथा-क्या Berkshire का insurance business पहले जैसा मजबूत बना रहेगा?
  • पांचवां-क्या company Buffett की conservative capital allocation strategy को जारी रख पाएगी?

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि Buffett की strategy को copy करना आसान नहीं है। किसी investor के पास Berkshire जैसा cash flow, insurance float, reputation या acquisition access नहीं होता।इसलिए Buffett से सीखने का मतलब उनकी हर investment को copy करना नहीं है। असली सीख है-business को समझना, valuation पर ध्यान देना, risk को control करना और patience रखना।

Buffett का Berkshire chapter भले ही खत्म हो रहा है, लेकिन उनकी "enemy list" हर investor के लिए एक permanent checklist रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+