14 अप्रैल 2026 को सक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट से 10 लोगों की मौत हो गई और 23 से अधिक घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया; मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया गया। पीएमएनआरएफ सहायता परिवारों और घायल श्रमिकों के लिए घोषित की गई।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल 2026 की शाम भीषण बॉयलर विस्फोट हुआ। जिसमें 10 मजदूरों क मौत हो गई है और 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है, वहीं प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका सिंहितराई गांव स्थित वेदांता लिमिटेड के विद्युत संयंत्र में दोपहर को हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बॉयलर ट्यूब में खराबी के कारण यह विस्फोट हुआ। अचानक हुए इस धमाके से प्लांट परिसर को भारी नुकसान हुआ और कामगारों में दहशत फैल गई। प्लांट में एक बॉयलर में अचानक हुए तेज विस्फोट ने वहां कार्यरत मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मौके पर ही कई मजदूर हताहत हो गए, जिनकी तत्काल मृत्यु की पुष्टि भी की गई।
घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से चोटिल कुछ श्रमिकों को बेहतर उपचार के लिए विशेष निगरानी में रखा गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी घायलों को हरसंभव और उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications