Trading vs Demat Account: अगर आप शेयर बाजार में invest करना चाहते हैं...लेकिन Trading और Demat Account में फर्क नहीं समझ पा रहे...तो ये वीडियो आपके लिए है इस वीडियो हम बात करेंगे दोनों के बीच क्या फर्क है इनकी क्या इम्पोर्टेंस है और ये दोनों एक दूसरे से किस तरीके से जुड़ा हुआ है और किस तरीके से आप इसमें निवेश कर सकते है
सरल भाषा में समझें तो Trading Account और Demat Account दोनों अलग-अलग काम करते हैं, लेकिन एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। Trading Account का इस्तेमाल शेयर खरीदने और बेचने के लिए किया जाता है। वहीं Demat Account में खरीदे गए शेयरों और अन्य निवेशों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखा जाता है। यानी Trading Account लेन-देन का काम करता है, जबकि Demat Account आपके निवेश को संभालकर रखता है।

जब कोई निवेशक शेयर खरीदता है, तो सबसे पहले वह Trading Account के जरिए buy ऑर्डर देता है। इसके बाद उस शेयर की कीमत उसके Trading Account से कट जाती है और खरीदे गए शेयर उसके Demat Account में जमा हो जाते हैं। वहीं, जब निवेशक शेयर बेचता है, तो शेयर Demat Account से निकलते हैं, बिक्री की प्रक्रिया Trading Account के जरिए पूरी होती है और पैसा सीधे बैंक खाते में पहुंच जाता है।
आज के डिजिटल दौर में Demat Account की अहमियत काफी बढ़ गई है। पहले शेयर कागज के रूप में मिलते थे, जिनके खोने या खराब होने का खतरा रहता था। लेकिन अब Demat Account के जरिए सभी निवेश डिजिटल रूप में सुरक्षित रहते हैं। इसमें सिर्फ शेयर ही नहीं, बल्कि म्यूचुअल फंड, ETF, बॉन्ड और सरकारी प्रतिभूतियां भी रखी जा सकती हैं, जिससे निवेशकों को काफी सुविधा मिलती है।
Trading vs Demat Account में फर्क क्या है?
उद्देश्य (Purpose)
Trading Account: शेयर खरीदने और बेचने के लिए
Demat Account: खरीदे गए शेयर सुरक्षित रखने के लिए
काम (Function)
Trading Account: Buy/Sell ऑर्डर प्लेस करना
Demat Account: शेयर को डिजिटल रूप में स्टोर करना
पैसे और शेयर का फ्लो
खरीदते समय: पैसा Trading से कटता है, शेयर Demat में आता है
बेचते समय: शेयर Demat से निकलता है, पैसा बैंक में आता है
क्या रखा जाता है (Assets)
Demat Account: Shares, ETF, Mutual Funds, Bonds
Trading Account: सिर्फ लेन-देन (Transaction) के लिए
जरूरत कब होती है
Demat Account: शेयर होल्ड करने के लिए जरूरी
Trading Account: मार्केट में ट्रेड करने के लिए जरूरी
खर्च (Charges)
Trading Account: Brokerage + Transaction Charges
Demat Account: AMC (Annual Maintenance Charges)
रिस्क (Risk)
Demat Account: सुरक्षित, कोई पेपर लॉस नहीं
Trading Account: मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर
दूसरी ओर, Trading Account शेयर बाजार में प्रवेश का मुख्य जरिया होता है। इसी के माध्यम से निवेशक अपने buy और sell ऑर्डर देते हैं, जो आगे जाकर National Stock Exchange (NSE) और Bombay Stock Exchange (BSE) जैसे स्टॉक एक्सचेंज तक पहुंचते हैं। यह अकाउंट निवेशक, बैंक और बाजार के बीच एक कड़ी की तरह काम करता है, जिससे लेन-देन की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
हालांकि, हर प्रकार की ट्रेडिंग के लिए Demat Account जरूरी नहीं होता। अगर कोई निवेशक केवल Futures & Options (F&O) या करेंसी ट्रेडिंग करता है, तो उसे Demat Account की जरूरत नहीं होती, क्योंकि इनका निपटान नकद में होता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति शेयर खरीदकर उन्हें अपने पास रखना चाहता है, यानी delivery-based निवेश करता है, तो Securities and Exchange Board of India (SEBI) के नियमों के अनुसार Demat Account होना अनिवार्य है
आइये अब आपको बताते है अगर आपको ट्रेंडिंग करने का शौक है तो आप किस तरीके से अपना अकाउंट बना सकते है और आराम से ट्रेंडिंग कर सकते है
ट्रेडिंग अकाउंट कैसे खोलें? (Simple Points)-
भरोसेमंद ब्रोकर/ऐप चुनें (Zerodha, Groww, Upstox)
App या website पर "Open Account" पर क्लिक करें
अपनी basic details भरें (नाम, मोबाइल, PAN, Aadhaar)
KYC के लिए documents upload करें (ID, address, फोटो)
कंपनी आपकी details verify करेगी (1-2 दिन)
Verification के बाद login details मिलेंगी
अब आप आसानी से trading शुरू कर सकते हैं
इसके अलावा, दोनों अकाउंट से जुड़ी कुछ लागतें भी होती हैं। Demat Account में सालाना मेंटेनेंस चार्ज (AMC) लगता है, जबकि Trading Account में हर लेन-देन पर ब्रोकरेज और अन्य शुल्क लगते हैं। इसलिए निवेशकों को इन खर्चों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
अब आपको बताते है की आपको Trading और Demat अकाउंट खोलने के लिए कौन कौन से जरुरी डॉक्युमेंट की जरूरत होगी
Account खोलने के लिए क्या चाहिए-
PAN Card - जरूरी है
Address Proof - (Aadhaar / बिजली बिल / etc.)
ID Proof - (Aadhaar / Voter ID / DL)
Passport Size Photo - एक साफ फोटो
कुल मिलाकर, शेयर बाजार में निवेश के लिए Trading और Demat दोनों अकाउंट जरूरी हैं। Trading Account आपको खरीद-बिक्री की सुविधा देता है, जबकि Demat Account आपके निवेश को सुरक्षित रखने का काम करता है। सही जानकारी और समझ के साथ निवेश करना ही समझदारी है, ताकि आप बेहतर फैसले ले सकें और अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए बढ़ा सकें।


Click it and Unblock the Notifications