Top 10 Richest People In The World : दुनिया में अरबों की आबादी है लेकिन उनमें से महज कुछ ही लोग अरबपति हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में दुनिया में अमीरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अरबपतियों के नेटवर्थ को ट्रैक कर उनके बारे में जानकारी साझा करने वाली ग्लोबल संस्था फोर्ब्स के मुताबिक, 2025 में दुनियाभर में 3000 से अधिक अरबपती हैं।

फोर्ब्स के मुताबिक, अरबपतियों की इस सूची में दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों की कुल संपत्ति संयुक्त रूप से 2.13 ट्रिलियन डॉलर है, जो पिछले महीने की तुलना में सितंबर 2025 में अब तक 1% या 21 बिलियन डॉलर अधिक है।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 10 में से 6 अरबपति और अमीर हुए, जबकि शेष चार की कुल संपत्ति में गिरावट देखी गई।
टॉप 10 में 9 अमेरिकी नागरिक
1 सितंबर तक दुनिया के शीर्ष दस सबसे अमीर लोग पुरुष हैं, जिनमें से 9 अमेरिकी हैं जबकि फ्रांस के एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नाल्ट टॉप 10 में शामिल हैं। टॉप 10 में शामिल प्रत्येक अमीरों की कुल संपत्ति अभी भी 150 बिलियन डॉलर या उससे अधिक होने का अनुमान है, जो पिछले महीने के 143 बिलियन डॉलर से अधिक है।
एलन मस्क लगातार 16वें महीने पहले नबंर पर काबिज
फोर्ब्स की सूची के मुताबिक टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क लगातार 16वें महीने दुनिया के सबसे अमीर लोगों के लिस्ट में पहले पायदान पर काबिज हैं। एलन मस्क सितंबर 2025 तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
फोर्ब्स ने बताया है कि एलन मस्क की कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ 415.6 बिलयन डॉलर है जो पिछले महीने की तुलना में 14.4 बिलियन डॉलर अधिक है। दूसरे नबंर पर काबिज लैरी एलिसन लगातार तीसरी बार इस स्थान पर रहे हैं और उनकी कुल संपत्ति 144.7 बिलियन डॉलर है।
LVMH के बर्नार्ड अर्नाल्ट 10वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं और इनकी कुल संपत्ति में 11.2 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखी गई। अल्फाबेट के सर्गेई ब्रिन ने 15.1 अरब डॉलर का लाभ कमाया जिससे वह NVIDIA के जेन्सेन हुआंग को पछाड़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। जेन्सेन हुआंग अब 3.5 अरब डॉलर की गिरावट के बाद 9वें स्थान पर आ गए हैं।
सितंबर 2025 तक कुल संपत्ति के आधार पर दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची

More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications