Stocks In Focus: कई कंपनियों ने शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने बड़ी डील्स भी की हैं। ऐसे में सोमवार को शेयर बाजार में कुछ टॉप कंपनियों के स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। निवेशकों की नजर खासतौर पर उन कंपनियों पर रहेगी जिनकी परफॉर्मेंस बाजार की उम्मीदों से बेहतर या कमजोर रही है।

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea)
टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) के नतीजे शुक्रवार को जारी कर दिए थे। कंपनी को इस तिमाही में ₹7,166 करोड़ का नेट लॉस हुआ है, जो कि पिछली तिमाही के ₹6,609 करोड़ के नुकसान से अधिक है। वोडाफोन आइडिया की मार्च तिमाही में आय (Revenue) में भी गिरावट देखने को मिली है।
कंपनी की कुल आय 1% घटकर ₹11,013 करोड़ रह गई है, जो कि पिछले तिमाही में ₹11,117 करोड़ थी। बोर्ड ने ₹20,000 करोड़ तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है, जो शेयरधारकों और रेगुलेटरी अप्रूवल पर निर्भर है। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर्स 3.22% लुढ़कर 6.92 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे। सोमवार को इस कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospital)
अपोलो हॉस्पिटल ने मार्च 2025 को समाप्त तिमाही (Q4 FY25) के लिए ₹389.6 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह पिछले साल की समान तिमाही (Q4 FY24) के ₹253.8 करोड़ के मुकाबले लगभग 54% की बढ़त दर्शाता है। रेवेन्यू 13.1% बढ़कर ₹5,592.2 करोड़ रहा। EBITDA 20.2% बढ़कर ₹769.7 करोड़ हुआ और ऑपरेटिंग मार्जिन 13.76% तक पहुंच गया।
शुक्रवार को बीएसई पर इस हॉस्पिटल के शेयर्स 0.68% गिरकर 6878.20 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे। सोमवार को इस कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
आईनॉक्स विंड (Inox Wind)
कंपनी ने चौथी तिमाही (Q4 FY25) में बेहद मजबूत परफॉर्म किया है। इसका नेट प्रॉफिट ₹38.74 करोड़ से बढ़कर ₹190.34 करोड़ पहुंच गया, जो कि सालाना आधार पर बड़ी छलांग है।
कंपनी का Revenue भी दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹1,310.65 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹569.04 करोड़ थी। सोमवार को इस कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर्स बीएसई पर 1.69% चढ़कर 195 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे।
Coal India (कोल इंडिया)
सरकारी कंपनी कोल इंडिया (Coal India) ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (Bharat Coking Coal Ltd - BCCL) के आईपीओ की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत कंपनी ने SEBI, NSE और BSE के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। IPO में कुल 46.57 करोड़ शेयरों ऑफर फॉर सेल के लिएशामिल है। इस लिस्टिंग से सरकार को हिस्सेदारी बेचने और पूंजी जुटाने का मौका मिलेगा। कंपनी के शेयर्स में सोमवार को जोरदार एक्शन देखा जा सकता है। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर्स 0.26% की गिरावट के साथ 397.25 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे।
नाइका (Nykaa)
ब्यूटी, वेलनेस और फैशन प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी ने मार्च तिमाही में शानदार परफॉर्म किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹7 करोड़ से बढ़कर ₹20.3 करोड़ हो गया, जो सालाना आधार पर जबरदस्त ग्रोथ को दिखाता है।
कंपनी का Revenue भी 23.6% की वृद्धि के साथ ₹2,061.8 करोड़ रही। इसके अलावा EBITDA 43% बढ़कर ₹133.4 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी बेहतर हुआ है और यह 5.59% से बढ़कर 6.47% हो गया है, जो ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार को दिखाता है। नाइका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के शेयर्स शुक्रवार को बीएसई पर 0.68% की गिरावट के साथ 203.25 रुपये पर बंद हुआ है। चौथी तिमाही के नतीजे आने के बाद कंपनी के शेयर्स में सोमवार को हलचल देखने को मिल सकती है।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications