Stock Market Falls Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त तेजी के बाद आज मगंलवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1000 अंकों की गिरावट के साथ 81,500 के करीब आ गया है और निफ्टी 24,700 के पास ट्रेड कर रहा है। दोनों प्रमुख इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिसमें आईटी शेयरों की सबसे ज्यादा कमजोरी रही।

इन सेक्टर्स में भारी गिरावट (Why share market fall today)
आज निफ्टी आईटी में 1% की गिरावट देखने को मिल रही है। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेस और एफएमसीजी सेक्टर में भी बिकवाली देखी जा रही है। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.55% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी मीडिया में 0.89% का उछाल देखा जा रहा है और निफ्टी फार्मा में 1.38% की बढ़त आई है। निफ्टी पीएसयू बैंक में भी 1.65% की तेजी देखी जा रही है। निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में भी 1% की बढ़त देखने को मिल रही है।
इन शेयरों में गिरावट (Stocks Falls Today)
आज NSE पर टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक के शेयर्स 1% के करीब टूट गए है। वहीं, इंफोसिस के शेयर्स में 2.43% की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया में 4% का उछाल, कैनरा बैंक में 3.46% की बढ़त और बीओबी के शेयर्स में 2% की तेजी देखने को मिल रही है। हेल्थकेयर सेक्टर के स्टॉक्स की बात करें तो, लूपिन के शेयर्स में 3% की तेजी और Divis Lab के स्टॉक्स में 2% की बढ़त देखी जा रही है। शेयर बाजार में गिरावट आने के पीछे कुछ अहम वजह हैं।
भारतीय शेयर मार्केट में इन वजहों से आई गिरावट
स्टॉक मार्केट में आज वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है। सोमवार को शेयर मार्केट में तेजी आने के पीछे अहम वजह यूएस और चीन के बीच हुई ट्रेड एग्रीमेंट रही है। साथ ही, भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने से भारतीय शेयर बाजार को पॉजिटिव सपोर्ट मिला। वहीं, मंगलवार को निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने से बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही है।
जियोजित इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट आनंद जेम्स के अनुसार, शुरुआत में बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन ज्यादातर निफ्टी स्टॉक्स अपने-अपने VWAP (वॉल्यूम वेटेड एवरेज प्राइस) के करीब बंद हो सकते हैं। अगर ये गिरावट 24,810 के ऊपर थमी रही, तो आगे चलकर तेजी फिर से लौट सकती है और निफ्टी 25,075-25,126 के लेवल की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, किसी भी दिशा में तेज और एकतरफा मूव की संभावना कम है।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
