क्या हो अगर आप अपना बैंक बदल सकें... बिना Bank Account बंद किए? ना नया अकाउंट खोलना पड़े, ना सैलरी, EMI या SIP अपडेट करने का झंझट! पढ़ने में अजीब लग रहा है? लेकिन अब ये सच होने वाला है और इसके पीछे है RBI का बड़ा प्लान!
दरअसल, Reserve Bank of India एक ऐसी नई सुविधा पर काम कर रहा है, जो आपके बैंकिंग अनुभव को पूरी तरह बदल सकती है। इस प्लान के तहत आप Mobile Number Portability की तरह... अपना बैंक भी बदल सकेंगे - वो भी बिना अकाउंट नंबर बदले!

Bank Account को लेकर मौजूदा नियम
अगर आप बैंक बदलना चाहते हैं तो आपको:
- नया Bank Account खोलना पड़ता है।
- सैलरी अकाउंट बदलना पड़ता है।
- EMI, SIP, सब्सक्रिप्शन सब अपडेट करने पड़ते हैं।
और यही वजह है कि ज्यादातर लोग खराब सर्विस मिलने के बाद भी बैंक नहीं बदलते, लेकिन RBI अब इस "झंझट" को खत्म करने जा रहा है।
Payments Switching Service
RBI एक नया सिस्टम ला रहा है - Payments Switching Service (PaSS) यह एक सेंट्रल प्लेटफॉर्म होगा, जहां:
- आपके सभी पेमेंट्स (EMI, बिल, SIP) एक जगह दिखेंगे।
- आप उन्हें आसानी से नए बैंक में ट्रांसफर कर सकेंगे।
- और पूरा प्रोसेस होगा बिना किसी परेशानी के।
यानि आपका Bank Account Number नंबर वही रहेगा... लेकिन बैंक बदल जाएगा! यह बदलाव सिर्फ सुविधा नहीं है... यह गेम चेंजर है! अब बैंक आपको रोक नहीं पाएंगे, खराब सर्विस देने वाले बैंकों पर दबाव बढ़ेगा, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर विकल्प। और सबसे बड़ी बात - बैंकिंग सिस्टम में competition बढ़ेगा, जिससे आपको बेहतर सर्विस और कम चार्ज मिल सकते हैं।
RBI सिर्फ यहीं नहीं रुक रहा, इंटरनेशनल पेमेंट्स को तेज और सस्ता बनाने की तैयारी है, साथ ही डिजिटल करेंसी (CBDC) को बढ़ावा भी दिया जाएगा और फ्रॉड रोकने के लिए नए सिक्योरिटी सिस्टम पर भी काम जारी है। तो आने वाले समय में बैंक बदलना उतना ही आसान होगा... जितना मोबाइल नेटवर्क बदलना!
जब ये सुविधा आएगी तो क्या आप अपना बैंक बदलेंगे?
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications