Nvidia CEO Jensen Huang पर जासूसी का शक? China की Alice Huang और $4.8 Billion की AI Chip Deal!

Nvidia CEO Jensen Huang Controversy: दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में शामिल Nvidia के CEO Jensen Huang एक बड़े विवाद के केंद्र में हैं। मामला चीन की खुफिया एजेंसी, एक चीनी कारोबारी महिला Alice Huang, अरबों डॉलर के AI चिप कारोबार और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि Alice Huang को चीन की Ministry of State Security (MSS) ने भर्ती किया था और उनके जरिए Nvidia के CEO से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई। इस मामले में Jensen Huang और Alice Huang के करीबी व्यक्तिगत संबंधों की रिपोर्ट भी सामने आई है। Jensen Huang ने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई करने की बात स्वीकार की है। वहीं, Nvidia के बोर्ड ने अब पूरे मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है।

Nvidia

आखिर कौन हैं Alice Huang? Nvidia के चिप्स और चीन के बीच क्या है कनेक्शन? और अमेरिकी सरकार इस मामले को इतनी गंभीरता से क्यों देख रही है? आइए समझते हैं।

कौन हैं Jensen Huang और क्यों अहम है Nvidia?

Jensen Huang Nvidia के को-फाउंडर और CEO हैं। उनकी कंपनी के Graphics Processing Units (GPU) का इस्तेमाल ChatGPT जैसे AI मॉडल्स को ट्रेन करने और चलाने में होता है। दुनिया भर के डेटा सेंटर, AI कंपनियां और एडवांस्ड कंप्यूटिंग सिस्टम Nvidia की तकनीक पर निर्भर हैं। यही वजह है कि Nvidia के चिप्स अब सिर्फ कारोबारी उत्पाद नहीं, बल्कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अमेरिका ने चीन को एडवांस्ड AI चिप्स की सप्लाई पर प्रतिबंध लगाए हैं। वॉशिंगटन को आशंका है कि इन चिप्स का इस्तेमाल चीन अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कर सकता है।

कौन हैं Alice Huang?

Alice Huang को Huang Le के नाम से भी जाना जाता है। वह चीन की कारोबारी महिला हैं और सिंगापुर मुख्यालय वाली डेटा सेंटर कंपनी Megaspeed से जुड़ी रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पहले टेलीविजन रिपोर्टर थीं और बाद में टेक्नोलॉजी बिजनेस में आईं। The New York Times की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह था कि Alice Huang को चीन की शीर्ष नागरिक खुफिया एजेंसी Ministry of State Security यानी MSS ने भर्ती किया था। आरोप है कि उनके जरिए Nvidia की बिजनेस रणनीति, कंपनी के नेतृत्व, चीन के बाजार को लेकर फैसलों और अमेरिकी प्रशासन की AI नीतियों से जुड़ी जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई। हालांकि, Jensen Huang और Alice Huang रिश्तेदार नहीं हैं। साथ ही, अभी तक सार्वजनिक रूप से ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है जिससे साबित हो कि Jensen Huang को किसी कथित खुफिया गतिविधि की जानकारी थी।

Megaspeed की अरबों डॉलर की AI चिप खरीद

इस विवाद का दूसरा बड़ा हिस्सा Megaspeed कंपनी से जुड़ा है। यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया में डेटा सेंटर बनाती है और Alibaba जैसी चीनी कंपनियों को कंप्यूटिंग क्षमता लीज पर देती है। अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि दक्षिण-पूर्व एशिया के डेटा सेंटर के जरिए Nvidia के एडवांस्ड AI प्रोसेसर चीन तक पहुंचाए जा सकते थे, जबकि ऐसे चिप्स के सीधे निर्यात पर प्रतिबंध हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Megaspeed ने करीब 2 अरब डॉलर के Nvidia उत्पाद खरीदने की प्रतिबद्धता जताई थी। वहीं, उसकी मलेशियाई सहयोगी कंपनी ने जून 2024 से फरवरी 2026 के बीच कम से कम 4.8 अरब डॉलर के AI उपकरण खरीदे, जिनमें Nvidia के चिप्स शामिल थे।

अमेरिकी अधिकारियों को कंपनी के सीमित स्थानीय कारोबार और इतनी बड़ी खरीदारी के बीच अंतर को लेकर चिंता थी। इसी वजह से यह जांच की जा रही है कि क्या कुछ उपकरणों को प्रतिबंधों के बावजूद चीन तक पहुंचाया गया। इस मामले की जांच पहले अमेरिकी Commerce Department कर रहा था, जिसे बाद में Justice Department को सौंप दिया गया।

Jensen Huang ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार की

इस विवाद का सबसे संवेदनशील हिस्सा Jensen Huang और Alice Huang के व्यक्तिगत संबंधों से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच करीबी संबंध विकसित हुए थे। जून 2024 में ताइपे के एक बार में दोनों की तस्वीर सामने आई थी। मई 2025 में भी दोनों को साथ देखे जाने की खबर आई। Jensen Huang ने 8 नवंबर 2026 को Nvidia कर्मचारियों को भेजे संदेश में अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की। उन्होंने कहा कि उनके इस कदम से पत्नी और बच्चों को दुख पहुंचा और इसके लिए उनके पास कोई बहाना नहीं है। उन्होंने अपनी पत्नी, बच्चों, कर्मचारियों, बोर्ड सदस्यों, कारोबारी साझेदारों और शेयरधारकों से माफी मांगी। हालांकि, Alice Huang के साथ अपने संपर्क को उन्होंने Megaspeed से जुड़ी सामान्य कारोबारी बातचीत बताया था। Nvidia ने भी कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों के साथ नियमित कारोबारी संवाद करती है और उन्हें गोपनीय ट्रेड सीक्रेट या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं दी जाती।

Marco Rubio का सीक्रेट मेमो, Donald Trump को ब्रीफिंग

The New York Times की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio की निगरानी में एक गोपनीय मेमो तैयार किया गया था। यह मेमो 2026 के वसंत में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच साझा किया गया था। इसमें Alice Huang के चीन की खुफिया एजेंसी MSS से कथित संबंधों और Jensen Huang के साथ उनके करीबी रिश्तों को लेकर चिंता जताई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति Donald Trump को भी करीब एक साल पहले इस खुफिया जानकारी के बारे में ब्रीफ किया गया था। हालांकि, उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस मामले ने अमेरिकी प्रशासन के भीतर भी राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन को AI चिप्स की सप्लाई से जुड़े सवाल खड़े किए हैं।

Nvidia बोर्ड ने शुरू की स्वतंत्र जांच

8 नवंबर 2026 को Nvidia के बोर्ड ने घोषणा की कि वह इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराएगा। इस जांच की जिम्मेदारी स्वतंत्र निदेशकों की एक कमेटी को दी गई है, जिसकी मदद बाहरी स्वतंत्र कानूनी सलाहकार करेंगे।कंपनी ने अपने बयान में कहा कि फिलहाल बोर्ड के पास ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे यह माना जाए कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या Nvidia के गोपनीय कारोबारी रहस्यों से समझौता हुआ है। Jensen Huang ने भी जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। बोर्ड ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है और कहा है कि वह CEO के पद पर बने रहेंगे।

अमेरिकी सांसदों ने भी मांगा जवाब

इस मामले में अमेरिकी कांग्रेस का दबाव भी बढ़ रहा है। 5 नवंबर को तीन रिपब्लिकन हाउस कमेटियों के अध्यक्षों-Brian Mast, John Moolenaar और Rick Crawford-ने Jensen Huang को पत्र लिखकर बंद कमरे में ब्रीफिंग देने को कहा। सांसदों ने 18 नवंबर 2026 को संयुक्त ब्रीफिंग का अनुरोध किया है। वे Alice Huang के साथ Jensen Huang के संपर्क और विदेशी खुफिया गतिविधियों से कंपनी के डेटा और तकनीक को सुरक्षित रखने के लिए Nvidia की व्यवस्थाओं पर जवाब चाहते हैं।

Nvidia के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि आर्थिक और सैन्य ताकत का भी बड़ा आधार बन चुका है। Nvidia के GPU इस वैश्विक AI दौड़ के सबसे अहम संसाधनों में हैं। अमेरिका नहीं चाहता कि उसकी एडवांस्ड तकनीक चीन तक पहुंचे। दूसरी तरफ Jensen Huang चीन के बाजार में Nvidia की मौजूदगी बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं। उनका तर्क है कि अमेरिकी कंपनियों के चीन से बाहर होने पर वहां की घरेलू चिप इंडस्ट्री को फायदा मिल सकता है। यही वजह है कि यह मामला एक CEO की निजी जिंदगी से आगे बढ़कर अमेरिका-चीन की टेक्नोलॉजी प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ गया है।

फिलहाल यह साबित नहीं हुआ है कि Jensen Huang ने किसी चीनी खुफिया ऑपरेशन में जानबूझकर मदद की या Nvidia के गोपनीय रहस्य लीक हुए। Alice Huang पर लगे जासूसी के आरोप भी अदालत में साबित नहीं हुए हैं। अब सबकी नजर Nvidia बोर्ड की स्वतंत्र जांच और अमेरिकी Justice Department की अगली कार्रवाई पर है। इस जांच के नतीजे Nvidia के कारोबार और वैश्विक AI इंडस्ट्री के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+