मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में औद्योगिक विकास गति पकड़ रहा है। इंसुलेशन एनर्जी बबई–मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में 1650 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है, जिससे लगभग 1000 नौकरियाँ मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मौजूदा बुनियादी ढांचे का लाभ उठाते हुए एक सौर सेल निर्माण इकाई भी शामिल है।
मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है। इन्सुलेशन एनर्जी के चेयरमैन मनीष गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बना है, जिसके चलते बड़े निवेश आकर्षित हो रहे हैं।

मनीष गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने बाबई–मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में लगभग ₹1650 करोड़ का निवेश किया है। इस निवेश से करीब 1000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाई स्थापित करने के दौरान कंपनी को किसी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ा। क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं, जिससे उद्योग स्थापना की प्रक्रिया सुगम रही।
मनीष गुप्ता के अनुसार, इस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित की जा रही सोलर सेल निर्माण इकाई देश की अग्रणी यूनिट्स में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही है और इससे स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
