मध्य प्रदेश एक व्यापक एआई इकोसिस्टम बनाने की योजना बना रहा है जिसमें साझा कंप्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रतिभा विकास, स्टार्टअप समर्थन, उद्योग अपनाना और अनुसंधान शामिल है। वैश्विक तकनीकी नेताओं के साथ नई साझेदारी और एक राज्य एआई मिशन का लक्ष्य शासन, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, पर्यटन और ऊर्जा-कुशल डेटा केंद्रों को बढ़ावा देना है।
Mohan Yadav ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapamमें आयोजितइंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के समापन सत्र में सहभागिता की। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि तकनीक तभी सार्थक है, जब वह मानव हित में हो। प्रदेश सरकार एआई को सुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए अपनाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और एआई के क्षेत्र में निर्भय होकर कार्य करने का आह्वान किया गया है। मध्यप्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा राज्य है और यहां चिकित्सा, कृषि तथा अन्य क्षेत्रों में एआई के उपयोग से व्यापक परिवर्तन लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एआई आधारित एक सशक्त इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा, जिसमें पांच प्रमुख घटक शामिल होंगे—
1.कम्प्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर: साझा जीपीयू और डेटा सेंटर
2. टैलेंट डेवलपमेंट: कॉलेजों में एआई शिक्षा और इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन
3. स्टार्टअप सपोर्ट: फंडिंग, मेंटरशिप और इन्क्यूबेशन
4. इंडस्ट्री उपयोग: एआई अपनाने के लिए प्रोत्साहन
5. रिसर्च एंड इनोवेशन: इंडस्ट्री से जुड़े रिसर्च सेंटर और नवाचार
प्रदेश में एआई आधारित बड़े डेटा सेंटर की स्थापना के लिए निवेशकों और कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। सरकार जल्द ही *स्टेट एआई मिशन* लॉन्च करेगी।
वैश्विक टेक कंपनियों से वन-टू-वन संवाद
समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने कई अग्रणी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
* NVIDIA की उपाध्यक्ष कैलिस्टा रेडमंड के साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप, स्टार्टअप्स को सब्सिडी दरों पर जीपीयू उपलब्ध कराने और सॉवरेन एआई मॉडल पर चर्चा हुई।
* Genspark AI के साथ राज्य में पायलट प्रोग्राम और समाधान प्रदाता की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ।
* Sarvam AI साथ फुल-स्टैक सॉवरेन एआई मॉडल और भारतीय भाषाओं के लिए एआई प्लेटफॉर्म विकसित करने पर चर्चा हुई।
* KGen AI के साथ विश्वविद्यालयों में क्षमता निर्माण और गेम डेवलपमेंट पर सहयोग पर बात हुई।
* Google Play के साथ गेमिंग स्टार्टअप्स, प्रशिक्षण, अपस्किलिंग और इंदौर-भोपाल में कार्यक्रम आयोजन पर चर्चा की गई।
* Submer Technologiesके साथ ऊर्जा-कुशल डेटा सेंटर तकनीक पर विचार हुआ।
* Inviscid AI के साथ डिजिटल ट्विन और ऊर्जा प्रबंधन समाधान पर चर्चा हुई।
रणनीतिक समझौते और निवेश पहल
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के माध्यम से तीन महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया। इन समझौतों के तहत एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल ट्विन तकनीक और सॉवरेन एआई आधारित सार्वजनिक सेवाओं के विकास पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा-कुशल और एआई-तत्पर डेटा सेंटर अवसंरचना विकसित करने के उद्देश्य से सबमर टेक्नोलॉजीज को आशय पत्र जारी किया गया।
पर्यटन और नवाचार पर भी फोकस
मुख्यमंत्री ने गूगल पवेलियन का अवलोकन कर एआई, एआर और वीआर तकनीक के माध्यम से मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही, मध्यप्रदेश पवेलियन में प्रदर्शित नवाचारों और एआई समाधानों का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश एआई के उपयोग के साथ-साथ एआई निर्माण की क्षमता भी विकसित करेगा और इसे कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन तथा सुशासन में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications