India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौता अब अपने अंतिम चरण में है, जिससे इसे लेकर बड़ी उम्मीदें जगी हैं। मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन ने बताया है कि इस डील से जुड़े अधिकांश मुद्दे सुलझ चुके हैं। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब वैश्विक व्यापार माहौल अनिश्चित है, और दोनों देश एक स्थिर व संतुलित समझौते की तलाश में हैं। बता दें कि ट्रेड डील को पक्का करने को लेकर एक अमेरिकी डेलीगेशन भारत आया हुआ है।

डॉ. नागेश्वरन ने ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में स्पष्ट कहा, "अगर मार्च 2026 तक इंडिया-US ट्रेड डील न हुई, तो मुझे हैरानी होगी।" यह टिप्पणी निकट भविष्य में एक बड़े व्यापार समझौते की घोषणा का संकेत देती है, जो निर्यातकों, आयातकों और निवेशकों के लिए गेमचेंजर साबित होगा।
'ट्रेड डील से भारत में तकनीक, रक्षा, डिजिटल ट्रेड और सेवा क्षेत्र के नए द्वार खुलेगा'
CEA के अनुसार, पहले दोनों देशों में कुछ तकनीकी मतभेद थे, पर कई दौर की बातचीत के बाद अधिकतर मामलों पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने पुष्टि की है कि ज्यादातर ट्रेड मुद्दे हल हो चुके हैं और बातचीत का माहौल सकारात्मक है।
सरकार का मानना है कि यह डील निवेश, निर्यात और टेक सेक्टर को बड़ा लाभ देगी। यह समझौता बिजनेस बढ़ाने के साथ ही भारत में तकनीक, रक्षा, डिजिटल ट्रेड और सेवा क्षेत्र के नए द्वार खोलेगा।
अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी कंपनियों की भारत में बढ़ती दिलचस्पी इस समझौते को और मजबूत करेगी। भारतीय निर्यातक, ख़ासकर टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, आईटी-सेवाएं और फार्मा सेक्टर, भी इससे बड़ा फायदा देख रहे हैं। CEA ने वर्तमान स्थिति को सकारात्मक बताते हुए कहा कि ज्यादातर ट्रेड इश्यू समाधान की ओर अग्रसर हैं और बस कुछ अंतिम औपचारिकताएं पूरी करनी बाकी हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
