HUL Price Hike: महंगाई का असर अब रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर भी दिखने लगा है। देश की दिग्गज FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसमें Surf Excel, Rin और Wheel जैसे डिटर्जेंट ब्रांड शामिल हैं। कंपनी ने कुछ प्रोडक्ट्स के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में 11 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा Moti Gulab साबुन भी महंगा हो गया है।

नई कीमतों के तहत अलग-अलग पैक साइज के हिसाब से ग्राहकों को अब 1 रुपये से लेकर 10 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे। कंपनी ने यह फैसला बढ़ती इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल की महंगाई के बीच अपने मार्जिन को बनाए रखने के लिए लिया है।
Surf Excel के नए दाम
HUL ने अपने लोकप्रिय डिटर्जेंट ब्रांड Surf Excel के कई पैक की कीमतें बढ़ाई हैं। Surf Excel Quick Wash के 1 किलो पैक की कीमत 235 रुपये से बढ़ाकर 245 रुपये कर दी गई है। यानी ग्राहकों को अब 10 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं, इसके 500 ग्राम पैक की कीमत 123 रुपये से बढ़कर 128 रुपये हो गई है Surf Excel Easy Wash के 1 किलो पैक की कीमत 167 रुपये से बढ़ाकर 172 रुपये कर दी गई है। इसके 500 ग्राम पैक के लिए अब 85 रुपये के बजाय 87 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा Surf Excel के 250 ग्राम बार की कीमत 42 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये कर दी गई है। वहीं, 200-200 ग्राम के चार बार वाले पैक की कीमत 145 रुपये से बढ़कर 155 रुपये हो गई है।
Rin और Wheel भी हुए महंगे
कंपनी ने Rin और Wheel की कीमतों में भी बदलाव किया है। Rin Ala के 500 ml पैक की कीमत 90 रुपये से बढ़कर 95 रुपये हो गई है। वहीं, Rin डिटर्जेंट पाउडर के 1 किलो पैक की कीमत 120 रुपये से बढ़कर 123 रुपये और 500 ग्राम पैक की कीमत 61 रुपये से बढ़कर 63 रुपये हो गई है। Wheel डिटर्जेंट पाउडर के 1 किलो पैक के लिए अब ग्राहकों को 90 रुपये के बजाय 93 रुपये देने होंगे। वहीं, इसके 500 ग्राम पैक की कीमत 46 रुपये से बढ़ाकर 47 रुपये कर दी गई है।
Moti Gulab साबुन भी हुआ महंगा
HUL ने सिर्फ डिटर्जेंट ही नहीं, बल्कि Moti Gulab साबुन की कीमत भी बढ़ाई है। इसके 150 ग्राम पैक की कीमत 74 रुपये से बढ़ाकर 82 रुपये कर दी गई है। यानी एक पैक पर 8 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। यह 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी है।
क्यों बढ़ाए HUL ने प्रोडक्ट्स के दाम?
इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे कच्चे माल की बढ़ती लागत और कमोडिटी महंगाई को प्रमुख वजह माना जा रहा है। बढ़ती इनपुट कॉस्ट FMCG कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन पर दबाव डाल रही है।
पिछले महीने HUL की मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO प्रिया नायर ने भी कहा था कि कंपनी इनपुट कॉस्ट में बदलाव के आधार पर कीमतों में सोच-समझकर बढ़ोतरी जारी रखेगी। कंपनी के मुताबिक, कमोडिटी महंगाई अब भी एक चुनौती बनी हुई है, हालांकि मांग में मजबूती कायम है।
ऐसे में HUL की यह कीमत बढ़ोतरी सीधे तौर पर ग्राहकों के घरेलू बजट को प्रभावित कर सकती है। खासकर उन परिवारों को अब रोजमर्रा की खरीदारी पर पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications