NSE; Budget 2026: आगामी बजट को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है, लेकिन शेयर मार्केट के निवेशकों में एक ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, आगामी बजट पेश होने का दिन यानी 1 फरवरी को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या रविवार को स्टॉक मार्केट खुलेगा या नहीं। चूंकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते आमतौर पर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होती है।

निवेशकों के मन में उठ रहे सवालों का समाधान करने की कोशिश करते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने जवाब दिया है। 8 दिसंबर 2025 को NSE ने एक बयान में संकेत दिया है कि यदि यूनियन बजट 1 फरवरी 2026 को ही पेश होता है, तो इक्विटी बाजार रविवार होने के बावजूद खोला जा सकेगा। हालांकि, NSE ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक विचाराधीन प्रस्ताव है और अंतिम निर्णय सरकार द्वारा बजट पेश करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा के बाद ही लिया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले 1 फरवरी 2025 को शनिवार का दिन था, लेकिन बजट डे होने की वजह से स्टॉक मार्केट खुले हुए थे। अगर रविवार को बजट पेश करने की बात करें तो 28 फरवरी 1999 को रविवार का दिन था और उस दिन बजट पेश किया गया था। पहले 28 फरवरी को ही बजट पेश किया जाता था लेकिन मोदी सरकार ने 2017 में इसे संशोधित कर 1 फरवरी किया था।
बजट पेश किए जाने की तारीख को लेकर सस्पेंस बरकरार
बता दें कि दशकों से यूनियन बजट फरवरी के पहले दिन पेश करने की परंपरा रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक FY26-27 के लिए आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 1 फरवरी को ही बजट पेश करने की प्रबल संभावना है, क्योंकि अगले वित्तीय वर्ष की तैयारियां इसी समय-सीमा के अनुसार चल रही हैं। इस महत्वपूर्ण दिन से पहले, आर्थिक सर्वे जारी किया जाएगा और मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. आनंद नागेश्वरन मीडिया से बातचीत करेंगे।
आर्थिक सर्वे देश की अर्थव्यवस्था का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड होता है। इसे वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग और CEA की टीम संयुक्त रूप से तैयार करती है। यह दस्तावेज पूरे वर्ष की आर्थिक स्थिति, प्रमुख रुझानों और चुनौतियों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। बजट की दिशा और प्राथमिकताओं की नींव यही सर्वे तैयार करता है, इसलिए संसद से लेकर कॉर्पोरेट जगत तक, सभी की निगाहें इस रिपोर्ट पर टिकी रहती हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
