Bank Strike 2026: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे जल्द निपटा लेना बेहतर होगा। देशभर में बैंक कर्मचारियों के यूनियन ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस बीच SBI, Bank of Baroda और Canara Bank ने अपने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले पूरा करने की सलाह दी है। हड़ताल के चलते ब्रांच से जुड़ी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल और सेल्फ-सर्विस सुविधाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर
United Forum of Bank Unions यानी UFBU ने 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिन की बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांग बैंकिंग सेक्टर में पांच दिन का वर्किंग वीक लागू करना है। सरकार की ओर से हड़ताल टालने और बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने की अपील की गई है। इसके बावजूद फिलहाल 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल का कार्यक्रम जारी है।
5 दिन बैंकिंग सेवाओं पर असर?
इस हड़ताल का असर इसलिए ज्यादा हो सकता है क्योंकि 28 सितंबर से पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। इसके अलावा 30 सितंबर बैंकिंग सिस्टम के लिए हाफ-ईयर क्लोजिंग की तारीख है। इस वजह से ग्राहकों और कारोबारियों को लगातार कई दिनों तक ब्रांच से जुड़ी सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। हालांकि सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर, रविवार को सभी Public Sector Banks और Regional Rural Banks को सामान्य रूप से खोलने का फैसला किया है। RBI ने भी उस दिन बैंक ब्रांच, ऑफिस, ATM-linked branches और Currency Chests को संचालित करने की मंजूरी दी है। इसलिए अब 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने की स्थिति नहीं होगी।
SBI ने ग्राहकों को क्या कहा?
State Bank of India यानी SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल से पहले जरूरी ब्रांच ट्रांजैक्शन पूरे कर लें। SBI ने ग्राहकों को ATM/ADWM, Customer Service Points, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करने को कहा है। यानी अगर किसी ग्राहक का काम ब्रांच में जाकर ही हो सकता है, तो उसे हड़ताल शुरू होने से पहले पूरा करना बेहतर होगा।
Bank of Baroda की भी एडवाइजरी
Bank of Baroda ने भी ग्राहकों से कहा है कि वे अपनी ब्रांच बैंकिंग जरूरतों को पहले से प्लान कर लें।
बैंक ने सामान्य बैंकिंग जरूरतों के लिए bob World, इंटरनेट बैंकिंग, UPI-bob इ pay, bob World Business, WhatsApp Banking, ATM और Cash Recycler Machines जैसे डिजिटल और सेल्फ-सर्विस चैनल इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसका मतलब है कि ब्रांच आधारित सेवाओं पर असर पड़ सकता है, लेकिन बैंक के कई वैकल्पिक चैनल उपलब्ध रहेंगे।
Canara Bank ने भी जारी किया संदेश
Canara Bank ने भी ग्राहकों को 28 से 30 सितंबर के दौरान संभावित परेशानी को देखते हुए अपने बैंकिंग ट्रांजैक्शन पहले पूरा करने की सलाह दी है। बैंक के मुताबिक Mobile Banking, Internet Banking, ATM/BNAs, Business Correspondent, Canara ai1Pe UPI App और WhatsApp Banking जैसे चैनल उपलब्ध रहेंगे। ग्राहक इन वैकल्पिक माध्यमों का इस्तेमाल करके अपनी रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतें पूरी कर सकते हैं।
किन बैंकिंग सेवाओं पर ज्यादा असर?
हड़ताल का सबसे ज्यादा असर उन कामों पर पड़ सकता है जिनके लिए बैंक ब्रांच में जाना जरूरी होता है या जिनमें बैंक कर्मचारी की मदद की जरूरत होती है।
उदाहरण के लिए:
ब्रांच में जाकर होने वाले जरूरी बैंकिंग काम
कर्मचारी की सहायता वाले ट्रांजैक्शन
कुछ डॉक्यूमेंटेशन और सर्विस रिक्वेस्ट
ब्रांच आधारित कैश और अन्य सेवाएं
दूसरी तरफ ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं को लेकर बैंकों ने ग्राहकों को वैकल्पिक चैनल इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
बैंक यूनियन क्यों कर रही है हड़ताल?
UFBU की प्रमुख मांग बैंकिंग सेक्टर में पांच दिन का वर्किंग वीक लागू करना है। इसके अलावा यूनियनों की ओर से पेंशन में अपडेट और सुधार, सभी पेंशनर्स के लिए एक समान Dearness Allowance फॉर्मूला और NPS के तहत आने वाले कर्मचारियों को Old Pension Scheme में जाने का विकल्प देने जैसी मांगें भी रखी गई हैं। सरकार ने बताया है कि पांच दिन की बैंकिंग से जुड़ी मांग पर बातचीत जारी है। सरकार ने PLI स्कीम को फिलहाल रोकने का फैसला भी बताया है, जबकि पांच दिन के वर्किंग वीक की मांग पर अभी सहमति नहीं बनी है।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो 28 सितंबर से पहले उसे पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।
खास तौर पर जिन कामों के लिए ब्रांच विजिट जरूरी है, उन्हें आखिरी समय तक टालने से बचें। कैश की जरूरत होने पर ATM का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं रोजमर्रा के पेमेंट और ट्रांसफर के लिए UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसे विकल्प मौजूद हैं। साथ ही 27 सितंबर को Public Sector Banks और Regional Rural Banks के खुले रहने से ग्राहकों को अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटाने के लिए एक अतिरिक्त मौका मिलेगा।
आगे क्या होगा?
फिलहाल प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक 28 से 30 सितंबर 2026 तक है। सरकार और बैंक मैनेजमेंट की ओर से यूनियनों से हड़ताल टालने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की गई है। अगर पांच दिन के वर्किंग वीक की मांग पर समाधान नहीं निकलता है, तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का प्रस्ताव भी दिया गया है। इसलिए बैंक ग्राहकों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि 28 सितंबर से पहले अपने सभी जरूरी ब्रांच संबंधी काम पूरे कर लें और हड़ताल की अवधि में डिजिटल बैंकिंग और सेल्फ-सर्विस चैनलों का इस्तेमाल करें।


Click it and Unblock the Notifications
