अडानी समूह ने 2035 तक भारत में ग्रीन-एनर्जी एआई डेटा सेंटर बनाने की 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर की योजना का अनावरण किया, जिसका लक्ष्य एआई बुनियादी ढांचे के पारिस्थितिकी तंत्र का विस्तार लगभग 250 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक करना है। इस पहल में भारत की डिजिटल संप्रभुता को मजबूत करने के लिए Google, Microsoft और Flipkart के साथ सहयोग, घरेलू विनिर्माण और कौशल विकास शामिल है।
अडानी ग्रुप ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए 2035 तक भारत में ग्रीनएनर्जी से संचालित AI-रेडी डेटा सेंटर बनाने के लिए 100 अरब डॉलर के निवेश काऐलान किया है। यह दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चरनिवेशों में से एक माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत को आर्टिफिशियलइंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाना है।

कंपनी के अनुसार, यह निवेश अगले दशक में सर्वर निर्माण, क्लाउड सेवाओं,एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य संबंधित क्षेत्रों में अतिरिक्त150 अरब डॉलर के निवेश को आकर्षित करेगा। इस तरह भारत में कुल AIइंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम का आकार 2035 तक 250 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि दुनिया एक नई इंटेलिजेंसरिवोल्यूशन की ओर बढ़ रही है और जो देश ऊर्जा और कंप्यूटिंग के तालमेल मेंमहारत हासिल करेंगे, वही भविष्य तय करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत इस क्षेत्रमें अग्रणी बनने की क्षमता रखता है और अडानी ग्रुप डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जीके आधार पर देश की तकनीकी संप्रभुता को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।
यह निवेश अडानीकॉननेक्स के मौजूदा 2 गीगावाट डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म का विस्तारकरते हुए इसे 5 गीगावाट तक ले जाने की योजना का हिस्सा है। कंपनी गूगल के साथमिलकर विशाखापत्तनम में देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर कैंपस स्थापित कर रहीहै, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के साथ हैदराबाद और पुणे में भी डेटा सेंटर विकसित किएजा रहे हैं। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी को और मजबूत करते हुए एकदूसरा हाई-परफॉर्मेंस AI डेटा सेंटर भी बनाया जाएगा।
कंपनी ने कहा कि यह इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी पर आधारित होगाऔर इसमें हाई-डेंसिटी कंप्यूटिंग, एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और हाई-एफिशिएंसीपावर आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत भारतीय स्टार्टअप, रिसर्चसंस्थानों और डीप-टेक कंपनियों के लिए विशेष कंप्यूटिंग क्षमता भी उपलब्ध कराईजाएगी, जिससे देश में इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा।
अडानी ग्रुप की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी इस परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिकानिभाएगी। गुजरात के खावड़ा में विकसित हो रहा 30 गीगावाट का रिन्यूएबल एनर्जीप्रोजेक्ट इस पहल के लिए प्रमुख ऊर्जा स्रोत बनेगा। इसके अलावा, ग्रुप ने अपनेरिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो और बैटरी स्टोरेज क्षमता के विस्तार के लिए 55अरब डॉलर के अतिरिक्त निवेश की भी योजना बनाई है।
सप्लाई चेन को मजबूत करने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए कंपनीट्रांसफॉर्मर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रिड सिस्टम और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणोंके घरेलू निर्माण में भी निवेश करेगी। इससे भारत को AI इंफ्रास्ट्रक्चरनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने में मदद मिलेगी।
अडानी ग्रुप ने AI क्षेत्र में कौशल विकास के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथमिलकर विशेष इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम, रिसर्च लैब और फेलोशिप प्रोग्राम शुरूकरने की भी घोषणा की है। इसका उद्देश्य देश में AI इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ेविशेषज्ञों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
कंपनी ने कहा कि यह पहल भारत की डिजिटल संप्रभुता को मजबूत करेगी और देश को AIतकनीक का उपभोक्ता ही नहीं बल्कि निर्माता और निर्यातक बनाने में महत्वपूर्णभूमिका निभाएगी। यह निवेश भारत के तकनीकी और डिजिटल भविष्य के लिए एकमहत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
