नई दिल्ली, मई 18। मध्यवर्गीय परिवारों में पैदा हुए अपने जैसे कई लोगों की तरह किशोर इंदुकुरी अमेरिका में पढ़ने और काम करने की इच्छा रखते थे। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से ग्रेजुएशन की। इसके बाद जब उन्होंने मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी, एमहर्स्ट से पॉलिमर साइंस एंड इंजीनियरिंग में मास्टर और पीएचडी पूरी की और फिर किशोर इंटेल में नौकरी करने लगे। हालाँकि अपनी नौकरी के छह साल बाद, किशोर को एहसास हुआ कि उनका असली जुनून कृषि था। भारत में उनके परिवार के पास कर्नाटक में कुछ जमीन थी, और किशोर उनके साथ खेतों का दौरा करने और किसानों के साथ बातचीत करने में शामिल होते थे। इसने उन्हें अपनी डेयरी फार्म और दूध ब्रांड शुरू करने के लिए प्रोत्साहन मिला।
खरीदी 20 गाय
2012 में किशोर ने कोयंबटूर से 20 गायें खरीदीं और हैदराबाद में एक डेयरी फार्म स्थापित की। किशोर ने सब्सक्रिप्शन के आधार पर शहर के उपभोक्ताओं को सीधे दूध की आपूर्ति शुरू कर दी। धीरे-धीरे उनका कारोबार बढ़ने लगा। 2016 में उन्होंने अपने ब्रांड को आधिकारिक तौर पर सिड्स फार्म (किशोर के बेटे सिद्धार्थ के नाम पर) के नाम से रजिस्टर कराया। किशोर का दावा है कि अब उनका 120 कर्मचारियों वाला ब्रांड प्रतिदिन 10,000 से अधिक ग्राहकों को दूध पहुंचाता है।
कितनी हो रही कमाई
उनकी कमाई इस समय करोड़ों में है। उनके ब्रांड ने पिछले साल 44 करोड़ रुपये का कारोबार किया। किशोर के अनुसार पहली 20 गायों के साथ उन्होंने सीधे ग्राहकों को दूध बेचना शुरू किया। लोगों का दिन चाय या कॉफी से शुरू होता है। इसलिए दूध उन तक सुबह 6 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। इसलिए किशोर सुबह 4 बजे गायों का दूध निकालते। लेकिन जैसे-जैसे मांग बढ़ने लगी, उन्हें गायों को दूध निकालने का समय कम करने पड़ा, जो एक वास्तविक चुनौती थी।
लोन लेकर शुरू किया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
बैंक से लोन लेने के बाद, उन्होंने 2018 में एक मैन्युफैक्चरिंग सुविधा की स्थापना की। जब किशोर ने अपना बिजनेस शुरू किया था तो उन्होंने अपनी सारी सेविंग्स इसमें लगा दी थी। यहां तक कि उन्होंने अपने परिवार से पैसे भी जुटाए। उनके परिवार ने उनके आइडिया पर भरोसा किया। उनकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के एक शहर और मंडल शाबाद में स्थित है।
कई प्रोडक्ट करने लगे तैयार
उन्होंने दूध से शुरुआत की और जल्द ही महसूस किया कि पनीर, दही और मक्खन जैसे दूध से बने उत्पादों की शेल्फ लाइफ दूध की तुलना में बहुत अधिक है। उन्होंने यह भी देखा कि अधिकांश डेयरी ब्रांड गाय या भैंस के डेयरी उत्पादों की अलग से आपूर्ति नहीं कर रहे थे। फिर हैदराबाद में उनके अपने डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ती रही।
कौन-कौन से हैं प्रोडक्ट
किशोर ने अन्य उत्पाद कैटेगरियों में कई अलग-अलग विविधता पैदा की। जैसे संपूर्ण गाय का दूध, भैंस का दूध, मलाई निकाला दूध, गाय का मक्खन, गाय का घी, भैंस का मक्खन, भैंस का घी, गाय का दही, भैंस का दही और प्राकृतिक पनीर शामिल हैं। अब उनका प्लान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में और श्रेणियां जोड़ने का है। इस साल, उनका प्लान हैदराबाद और बेंगलुरू और उसके आसपास और जिलों और शहरों में अपनी पैंठ बनाने का है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications