नई दिल्ली, अक्टूबर 12। अगर आप बिजनेस लोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। क्योंकि हम आपको एक नये और बेहद आसान बिजनेस लोन ऑप्शन की जानकारी देंगे। भारत में पहली बार नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) आईआईएफएल फाइनेंस ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए 10 लाख रुपये तक के इंस्टैंट बिजनेस लोन की पेशकश का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक मैसेजिंग ऐप पर सिर्फ 'Hi' लिख कर यूजर्स कुछ ही मिनटों में 10 लाख रुपये तक का लोन पा सकते हैं।
5 मिनट में 10 लाख रु
एनबीएफसी ने एक रिलीज में दावा किया है कि यह देश की पहले एनबीएफसी है जिसने व्हाट्सएप पर इंस्टेंट बिजनेस लोन सर्विस लॉन्च की है। उपयोगकर्ता कम से कम दस्तावेज और अप्रूवल के साथ 5 मिनट में 10 लाख रुपये का लोन प्राप्त कर सकते हैं। आईआईएफएल ने कहा कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बॉट तकनीक का उपयोग कर रही है जो उपयोगकर्ताओं की डिटेल का लोन ऑफर से मिलान करती है और केवाईसी और बैंक अकाउंट वेरिफिकशन के माध्यम से आवेदन की सुविधा प्रदान करती है।
कैसे करें अप्लाई
लोन लेने के लिए आपको व्हाट्सएप पर 'Hi' मैसेज भेजना होगा। आपको इस नंबर (9019702184) पर ये मैसेज भेजना होगा। एआई बॉट नाम और क्या आप व्यवसाय के मालिक हैं या इसे साझेदारी में चलाते हैं जैसी कुछ बुनियादी डिटेल पूछेगा। प्रश्नों में यह भी शामिल है कि आपके व्यवसाय का टर्नओवर क्या है और आप व्यवसाय कब से चला रहे हैं?
चेक होगी क्रेडिट हिस्ट्री
सभी डिटेल सबमिट करने के बाद, बॉट आपसे आपकी डिटेल की पुष्टि करने के लिए कहेगा ताकि आपकी क्रेडिट हिस्ट्री की जाँच की जा सके। आपकी डिटेल की पुष्टि करने के बाद, आईआईएफएल आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को ओटीपी के माध्यम से वेरिफाई किया जाएगा। सफल वेरिफिकेशन और आपकी क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर, आपको लोन राशि, ब्याज दर और ईएमआई जैसी सभी डिटेल के साथ लोन राशि की पेशकश की जाएगी।
चुननी होगी लोन राशि
मंजूरी के अंतिम चरण के रूप में आपको अपनी एलिजिबिलिटी तक लोन राशि का चयन करना होगा और अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड जैसी बैंक डिटेल साझा करनी होगी। ये सारी डिटेल्स सबमिट करने के बाद अमाउंट आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बस बधाई हो, अब आप इस पैसे का उपयोग अपने व्यवसाय के लिए कर सकते हैं।
एसबीआई लोन ऑफर
इस बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अपने ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स पेश किए हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक कार लोन, गोल्ड लोन और पर्सनल लोन पर कई बेनेफिट प्रदान कर रहा है। इच्छुक ग्राहक प्रोसेस और योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर लॉग इन कर सकते हैं। एसबीआई ने कुछ दिन पहले लोन ऑफर के बारे में ट्वीट किया था। ट्वीट में कहा गया था कि एसबीआई की तरफ से पेश किए गए कार लोन, गोल्ड लोन और पर्सनल लोन पर विशेष ऑफ़र के साथ इस त्योहारी सीज़न का अधिकतम लाभ उठाएं। एसबीआई ग्राहक ध्यान रखें कि बैंक इन लोन पर 'जीरो' प्रोसेसिंग शुल्क लगा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
