नई दिल्ली, अगस्त 6। भारत में जनसंख्या बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। उसके साथ ही फैक्ट्रियों और कारखानों और घरों की संख्या भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है। इसी वजह से खेती करने के लायक जगह बहुत ही कम हो गई है।किसान अब खेती करने के लिए नई नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे है। ऐसी ही एक तकनीक है वर्टिकल फार्मिंग की। जिस तकनीक से एग्रीकल्चर से जुड़ी हुई कंपनी काम करती है। बहुत से लोग दावा करते है कि इस तकनीक की मदद से 1 एकड़ के 100 एकड़ जितनी पैदावार की जा सकती है। यदि आप कोई व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे है तो आप हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे है। उस बिजनेस आइडिया का नाम है। हल्दी की वर्टिकल फार्मिंग जिस बिजनेस को करके आप एक बेहतर मुनाफा कमा सकते है।
कैसे होती है वर्टिकल फार्मिंग
वर्टिकल फार्मिंग जीआई पाइप को 2-3 फुट गहरे और 2 फुट तक चौड़े लंबे-लंबे कंटेनर्स को वर्टिकल तरीके से सेट किया जाता है। हर एक कंटेनर का ऊपर वाला हिस्सा खुला रहता है। जिसमे हल्दी को उगाया जाता है। महाराष्ट्र की एक कंपनी मिट्टी में हल्दी की खेती कर रही है।
कैसे होती है खेती
हल्दी को वर्टिकल फार्मिंग में 10-10 सेमी की दूरी पर जिग जैग तरीके से लगाया जाता है। मिट्टी के कंटेनर्स में हल्दी के बीज की दो लाइनें लगाई जाती हैं इस तरह जब हल्दी उगती है। तब तो सीधे ऊपर की तरफ बढ़ती है, लेकिन फिर कुछ समय बाद हल्दी की पत्तियां किनारे की तरह निकल जाती हैं। नइस तरह की वर्टिकल फार्मिंग के लिए हल्दी सबसे अच्छी होती है क्योंकि इसे अधिक धूप की जरूरत नहीं होती हल्दी की खेती छाया में अच्छी तरह होती है। लगभग 9 महीने में हल्दी की खेती पूरी तरह तैयार हो जाती है।
कितना होगा मुनाफा
यदि आपके पास 250 टन हल्दी होगी तो ये 100 रुपए किलो के भाव से भी बिकी तो आपको 2.5 करोड़ रुपए की कमाई हो जाएगी । यदि आप खर्चा 70 लाख रुपए भी निकल ले तो फिर भी आप 1.8 करोड़ रुपया का मुनाफा कमा लोगे । यदि आप चाहो तो इस हल्दी का पाउडर बना कर भी बेच सकते हो। इसे आपको और अधिक मुनाफा होगा। वैसे आपको शुरू में काफी खर्चा करना होगा मगर कुछ वर्षो बाद आपकी लागत वापस मिल जायेगी साथ ही मुनाफा भी बहुत तगड़ा होगा।


Click it and Unblock the Notifications