Business Idea: आज के समय में कई सारे ऐसे लोग हैं। जो खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। लेकिन बहुत से लोगों के पास बिजनेस शुरू करने के लिए अधिक पैसे नही होते हैं और वे चाहते हैं कि वो कोई ऐसा बिजनेस करें जिसमे अधिक निवेश भी नही करना पड़े। इसके साथ ही कमाई भी बेहतर हो, तो फिर आज हम आपको एक ऐसा ही बिजनेस आइडिया बताने जा रहें हैं। इस बिजनेस का नाम मसाला मेकिंग यूनिट हैं। इस बिजनेस की खास बात ये हैं कि इसमें आपको एक बार पैसे निवेश करना हैं और इसके बाद आपकी जिंदगी भर बेहतर कमाई होती रहेगी।

कितनी आएगी लागत
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केबीआईएफ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बिजनेस यानी मसाला बनाने की यूनिट लगाने का पूरा ढांचा तैयार किया गया हैं। इसके अनुसार, यदि आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं यानी मसाला बनाने का यूनिट लगाते हैं, तो आपको 3.50 लाख रूपये का खर्चा आएगा। जिसमें आपको 300 वर्ग फुट बिल्डिंग शेड पर 60 हजार रूपये का खर्चा आएगा और इक्विपमेंट पर 40 हजार रूपये का खर्चा आएगा। इसके साथ, काम को शुरू करने पर होने वाले खर्च में 2.50 लाख रूपये की जरूरत होगी।

कितना होगा मुनाफा
इस प्रोजेक्ट के अनुसार, वार्षिक 193 क्विंटल मसाले का उत्पादन किया जा सकता हैं। जिसमें बिक्री की बात करें, तो ये 5400 रुपए प्रति क्विंटल की कीमत से बिक सकता हैं। इस हिसाब से आप एक साल में 10.42 लाख रूपये की बिक्री कर सकते हैं। इसमें हम मुनाफे की बात करते हैं, तो फिर सारे खर्चे को घटा कर देखें, तो आप आराम से इससे वार्षिक 2.54 लाख रूपए की कमाई कर सकते हैं। इस हिसाब से आप महीने के 21 हजार रूपये से भी अधिक की कमाई कर सकते हैं।

बिक्री को मार्केटिंग की सहायता से बढ़ाया जा सकता हैं
आपका जो प्रोडक्ट हैं। यदि आप बेहतर पैकिंग के साथ बेचते हैं, तो आपकी प्रोडक्ट की बिक्री काफी हद तक बढ़ सकती हैं। इसके लिए आप पैकेजिंग एक्सपर्ट की सहायता ले सकते हैं और पैकेजिंग की बेहतर बनवा सकते हैं। आप आपके प्रोडक्ट की लोकल मार्केट में उतारे। आप आपके प्रोडक्ट को ऑनलाइन भी बेच सकते हैं। इसके लिए बहुत सारी ऑनलाइन ग्रॉसरी शॉपिंग वेबसाइट भी हैं। आप खुद की वेबसाइट भी बन सकते हैं। इसके साथ ही आप आपके प्रोडक्ट को सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रमोट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications