अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते है तो खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप घर को देखने के साथ ही साथ कमाई भी कर सकते है।
नई दिल्ली: अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते है तो खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप घर को देखने के साथ ही साथ कमाई भी कर सकते है। पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है, लेकिन रोज-रोज ऑफिस जाना किसी को पसंद नहीं। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं।

कैंडल मेकिंग बिजनेस
हम आपको ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर घरों में किया जाता है। फिलहाल गर्मी में भी इसकी डिमांड ज्यादा रहती है। इसको आप डेकोरेशन के लिए भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही मोटा प्रॉफिट भी कमा सकते हैं। हम बात कर रहे है कैंडल मेकिंग बिजनेस की, इसके जरिए आप बंपर कमाई कर सकते हैं। गांव हो या शहर, हर जगह मोमबत्ती रोजमर्रा की जरूरत है।
कम पैसा लगाकर कमा सकते ज्यादा मुनाफा
इस बिजनेस में आप कम पैसा लगाकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। पावरकट में काम आने वाली कैंडल्स यानी मोमबत्ती अब विशेष मौकों और त्योहारी सीजन में सजावट के लिए इस्तेमाल करने का ट्रेंड बढ़ा है। इसके अलावा आजकल अरोमाथेरेपी के लिए फ्रेंगरेंस कैंडल्स का खासतौर से उपयोग होता है। कैंडल्स की मांग बाजार में लगातार बनी रहती है। इसलिए छोटी शुरुआत के बाद इसे बड़े ब्रांड तक ले जाने के मौके बनते हैं।
कैंडल्स बनाने के लिए जगह की जरुरत
कैंडल्स कई प्रकार की होती है। इसे बनाने के तरीके भी अलग-अलग होते हैं। जिससे रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली रेगुलर प्लेन व्हाइट कैंडल्स। इसलिए बिजनेस शुरू करने से पहले ये तय करें कि किस तरह की कैंडल्स बनाने का बिजनेस आप करना चाहते हैं। बात करें जगह की तो शुरुआत अपने घर से या किराये पर 12×12 की एक छोटे से कमरे के साथ भी कर सकते है। इस व्यवसाय की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि इसको शुरू करने के लिए बहुत बड़े जगह की आवश्यकता नहीं पड़ती है इसलिए अगर आप घर से ही कैंडल बनाने का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए एक अलग कमरा होना जरूरी है। या कारोबार के लिए अलग से किराए पर कमरा भी लिया जा सकता है।
10 हजार रुपये में शुरु करें बिजनेस
कैंडल बिजनेस के लिए आवश्यक रॉ मैटेरियल और इक्विपमेंट्स की व्यवस्था भी जरूरी है। बाजार में किस तरह की कैंडल्स की सबसे ज्यादा मांग है, उस हिसाब से अपना प्रोडक्ट तय करें। अगला प्लान है बिजनेस प्लान बनाकर कैपिटल जमा करना। वैसे तो कम से कम 10 हजार रुपये में इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है।
कैंडल मेकिंग की पैकेजिंग रखें शानदार
कैंडल बनाने के बाद उसे मार्किट में ले जाने के लिए पैकेजिंग की जरुरत होगी, जितनी अच्छी और सुन्दर पैकेजिंग होगी उतना ही उसका आकर्षण होगा। ऐसे में पैकेजिंग को फाइनल करने से पहले अच्छे से रिसर्च कर लें जिससे कम दाम में अच्छा पैकेजिंग मटेरियल आपको मिल जाये। हैंडमेड कैंडल की डिमांड सालो भर होती रहती है बस आपको एक सही स्ट्रेटेजी के साथ अपने प्रोडक्ट को मार्किट में उतरना होगा। कुछ प्रोडक्ट को मार्केट में निकालने के बाद और कुछ अनुभव होने के बाद आप ऑनलाइन माध्यम से भी अपने प्रोडक्ट को बेच सकते है जिसमे अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम जैसी वेबसाइट आपको मदद करेंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications