नयी दिल्ली। अक्सर लोगों के दिमाग में अपना बिजनेस शुरू करने से पहले नाकामयाबी की चिंता जरूर आती है। क्योंकि जो पैसा लगाया है अघर वो डूब गया तो यह डबल नुकसान होता है। एक तो बिजनेस की नाकामयाबी और दूसरे अपनी जमा पूंजी का घाटा। मगर कुछ बिजनेस आइडिया ऐसे होते हैं, जिनमें बहुत अधिक पैसे की जरूरत नहीं होती और कामयाबी की संभावना बहुत ज्यादा होती है। हम आपको यहां एक ऐसे ही बिजनेस की जानकारी देंगे, जिसमें कम से कम 70000 रु से बिजनेस शुरू किया जा सकता है और आपको पूरे 25 साल तक घर बैठे कमाई होगी।
छत पर लगाएं सोलर पैनल
जिस बिजनेस की हम बात करने जा रहे हैं उसके लिए आपको अपने घर की छत की जरूरत होगी। अपनी छत पर सोलर पैनल लगाएं, जिससे आपको आराम से बैठे-बैठे इनकम हासिल होगी। यदि आप छत पर सोलर पैनल लगवा कर इससे प्राप्त बिजली को ग्रिड में भेजें तो गारंटीड अच्छी कमाई होगी। वैसे तो छत पर सोलर पैनल लगाने पर आपको 1 लाख रु की जरूरत होगी। मगर इस पर 30 फीसदी सब्सिडी भी मिल सकती है।
सरकार देती है सब्सिडी
सोलर पैनल लगाने के लिए बकायदा केंद्र सरकार सब्सिडी देती है। न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्ट्री छत पर सोलर प्लांट लगाने पर 30 फीसदी सब्सिडी देगा। यानी 1 लाख रु में से 30 हजार रु आपको सरकार से मिल जाएंगे। इस तरह 70000 रु में छत पर सोलर पैनल लगाया जा सकता है।
एक्स्ट्रा बचत का मौका
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विभिन्न राज्यों में सोलर पैनल का खर्च कम-ज्यादा हो सकता है। मगर अच्छी बात यह है कि केंद्र के अलावा राज्य सरकार सोलर पैनल लगाने पर अलग से सब्सिडी देती है। इस तरह 1 किलोवाट का सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए आप एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। संभव है कि 60000 रु तक में ही बात बन जाए।
पैसा न हो तो लोन ले-लें
यदि आपके पास पैसा न हो तो बैंक से लोन लिया जा सकता है। जैसे-जैसे आपकी इनकम आएगी, आप आराम से लोन चुका सकते हैं। 60-70 हजार रु की रकम बहुत बड़ी नहीं है। इसलिए आपको बैंक से आराम से ये पैसा मिल जाएगा। साथ ही आपको इतने लोन को चुकाने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। आगे जानिए कि 25 साल तक कैसे इनकम होगी।
ऐसे होगी 25 साल तक इनकम
आम तौर पर सोलर पैनल 25 साल तक चलते हैं। छत पर लगवाने के बाद आप बिजली फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्स्ट्रा बिजली को बेच कर पैसा कमाइए। ये बिजली आपसे सरकार या कोई प्राइवेट कंपनी खरीद सकती है। यदि आप अधिक निवेश कर सकते हैं। 5-6 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाएं, जिससे आपको तगड़ी कमाई होगी।
कैसे मिलेंगे सोलर पैनल
सोलर पैनल के लिए राज्य सरकार के अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण में बात करें। राज्यों के कई शहरों में इनके ऑफिस हैं। वहीं शहरों में कई निजी डीलर्स से भी आपको सोलर पैनल मिल सकते हैं।
कैसे मिलेगी सब्सिडी
सब्सिडी हासिल करने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जो आपको प्राधिकरण कार्यालय से मिल जाएगा। यदि पैसे की जरूरत हो और आप लोन लेना चाहें तो इसके लिए भी प्राधिकरण से संपर्क करें।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications