अपना कारोबार शुरू करने का विचार कर रहे है तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद है। आप कम पैसों में डेयरी फार्मिंग का कारोबार शुरु कर सकते हैं। कुछ दिन बाद से ही आपको इससे मोटी कमाई होने लगेगी।
नई दिल्ली, अप्रैल 16। अपना कारोबार शुरू करने का विचार कर रहे है तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद है। आप कम पैसों में डेयरी फार्मिंग का कारोबार शुरु कर सकते हैं। कुछ दिन बाद से ही आपको इससे मोटी कमाई होने लगेगी। दूध और उससे जुड़े काम ऐसे हैं जो कभी मंदी या और किसी संकट की चपेट में नहीं आते हैं। दूध की मांग रोजाना बढ़ रही है। ऐसे में डेयरी खोलकर आप रोजाना कमाई का जरिया बना सकते हैं। अच्छी बात तो ये है कि सरकार भी डेयरी को बढ़ावा दे रही है।

साल भर होगी बढ़िया कमाई
डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने डेयरी उद्यमिता विकास योजना शुरू की हुई है। इस योजना का मकसद आधुनिक डेयरी तैयार करना है। इस योजना का मकसद यह भी है कि किसान और पशुपालक डेयरी फार्म खोल सकें और अपनी आय को बढ़ा सकें। बता दें कि आज के समय में डेयरी फार्मिंग सबसे बढ़िया सेक्टर है, जहां तरक्की की ढेर सारी संभावनाएं हैं। यह एक ऐसा सेक्टर है जिसमें कभी मंदी का दौर नहीं देखना पड़ता है। सालों भर इसमें कमाई होती है। एक बड़ा एडवांटेज यह भी है कि इसकी शुरुआत के लिए लागत भी ज्यादा नहीं लगती है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य स्तर पर सरकार पशुपालन के लिए लोन और सब्सिडी भी मुहैया कराती है। ऐसे में डेयरी खोलकर आप रोजाना कमाई का जरिया बना सकते हैं।
शुरू करें डेयरी फार्मिंग
डेयरी फार्मिंग व्यवसाय शुरू करने के लिए, उद्यमियों को शुरुआती चरणों में कम गायों या भैंसों का चयन करना होगा। मांग के आधार पर बाद के चरणों में मवेशियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए आपको सबसे पहले बेहतर नस्ल जैसे कि गिर नस्ल की गाय खरीदें और उसकी अच्छी देखरेख और खानपान का ध्यान रखें। इसका फायदा यह होगा कि अधिक मात्रा में दूध का प्रोडक्शन होने लगा। इससे आमदनी बढ़ेगी। कुछ दिनों बाद आप पशुओं की संख्या बढ़ा सकते हैं। इस तरह आप अपने नाम डेयरी फार्म शुरू कर सकते हैं।
सरकार देगी 25% सब्सिडी
अगर आप छोटे स्तर पर काम शुरू करना चाहते हैं तो आप 2 गाय या भैंस से डेयरी की शुरूआत कर सकते हैं। दो पशुओं में आपको 35 से 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। डीईडीएस योजना के तहत प्रोजक्ट की लागत पर 25 फीसदी तक सब्सिडी दी जाती है। अगर आप आरक्षित वर्ग से आते हैं तो यह सब्सिडी 33 फीसदी तक हो सकती है। ध्यान रखें कि यह सब्सिडी 10 पशुओं तक की डेयरी पर ही दी जाती है। बता दें कि हर जिले में नाबार्ड का कार्यालय होता है। यहां आप अपनी डेयरी का प्रोजक्ट बनाकर दे सकते हैं। इस काम में आपकी मदद जिले का पशुपालन विभाग कर सकता है।
लगभग 2.5 लाख रुपये की मिल जाती सब्सिडी
इस योजना के तहत बैंक से कर्ज भी मुहैया कराया जाता है। खास बात ये है कि इस कर्ज पर सब्सिडी मिलती है। अगर आप 10 पशुओं की डेयरी खोलना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 10 लाख रुपये की जरूरत होगी। कृषि मंत्रालय की डीईडीएस योजना में आपको लगभग 2.5 लाख रुपये की सब्सिडी मिल जाएगी। यह सब्सिडी नाबार्ड की तरफ से दी जाती है।
कहां से खरीदें भैंसे
भारत सरकार द्वारा डेयरी फार्म के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की मदद की जा रही हैं। आप भैंस या गाय को सरकार द्वारा बनाए गए एक पोर्टल के जरिए खरीद सकते हैं। इस पोर्टल का लिंक इस प्रकार है- https://epashuhaat.gov.in/. इस लिकं पर जाकर आपको कई नस्ल की भैंसों या गायों की जानकारी मिल जाएगी। इतनी ही नहीं आप चाहें तो इन्हें इस पोर्टल के जरिए खरीद या बेच भी सकते हैं। ऊपर बताए गए लिंक के अलावा आप एक अन्य लिंक पर भी जाकर भैंस को खरीद सकते हैं। ये लिंक इस प्रकार है।
https://www.indiamart.com/proddetail/jersey-cows-7765497548.html
ऑनलाइन के अलावा आप अपने आस-पास के किसी गांव के किसान से भी भैंस खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपको भैंस थोड़ी सस्ती मिल जाएगी और आप मुनाफे में रह सकते हैं।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications