नई दिल्ली, अगस्त 27। भारत एक कृषी प्रधान देश है। एक समय था जब लोग खेती से दूर अन्य कामों की ओर रुख करने लगे थे। लेकिन अब पढ़े लिखे लोग खेती की ओर रूख कर रहे हैं और परंपरागत खेती से इतर कुछ नया उपज पैदा कर के बेहतर कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी मॉडर्न तकनिकी का उपयोग करके खेती के जरिए अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे फार्मिंग बिजनेस आइडिया के विषय में बताएंगे जिसकी डिमांड बाजार में हमेशा रहती है। आज हम आपको जीरे की खेती के बारे में बताएंगे।
औषधि के रुप में होता है यूज
भारत में सभी लोगों के रसोई घरों में जीरा का प्रयोग किया जाता है। खाने पिने के अलावा जीरे में कई औषधीय गुण भी होते हैं। इन्हीं कारणो से बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।
कहा उपजता है जीरा
जीरे की खेती करने के लिए नरम और दोमट मिट्टी बेहतर होती है। भूरभूरे हल्की और दोमट मिट्टी में जीरे की खेती आसानी से उपजाई जा सकती है। बुआई से पहले तैयारी करना जरूरी है। जिस खेत में जीरे की बुआई होनी है, उस खेत में कोई भी खरपतवार नहीं होना चाहिए।
जीरा की है तीन वेरायटी
जीरे की अच्छी किस्मों में तीन वेरायटी का नाम प्रमुखता से बताया जाता हैं। आरजेड 19 और 209, आरजेड 223 और जीसी 1-2-3 की किस्मों को बुआई के लिए अच्छा माना जाता है। उपरोक्त तीनों किस्मों के बीज 120-125 दिन में पक जाते हैं। उपज की बात करें तो इन किस्मों की औसतन उपज प्रति हेक्टेयर 510 से 530 किलो ग्राम है। कोई भी इन किस्मों की बुआई करके लाखो रुपए कमा सकता है।
कितनी होगी कमाई
देश के दो राज्यों में 80 फीसदी से अधिक जीरा उगाया जाता है। ये दोनों राज्य है राजस्थान और गुजरात। राजस्थान में अकेले ही देश के कुल जीरा उत्पादन का करीब 28 फीसदी उत्पादन होता है। चलिए अब उपज, लागत और इससे होने वाली कमाई की बात करते हैं। जीरा की औसतन उपज 7-8 क्विंटल बीज प्रति हेक्टयर है। खर्च की बात करें तो जीरे की खेती में करीब 30,000 से 35,000 रुपये प्रति हेक्टयर का खर्च आता है। कमाई की बात करें तो अगर जिरे के भाव को 100 रुपए किलो मान ले तो करीब 40000 से 45000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से लाभ होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications