Cucumber Farming : हर महीने होगी 2 लाख रु की कमाई, बदल जाएगी लाइफ

नयी दिल्ली। आज ऐसा समय है जब नौकरी मिलना बहुत मुश्किल है। नौकरी मिल भी जाए तो अधिकतर लोगों को पसंद का काम नहीं मिलता। मन मार के कुछ न कुछ ऐसा करना पड़ता है, जिससे आप राजी नहीं होते। दूसरे नौकरी फिर नौकरी है, जिसमें दबाव बहुत रहता है। अगर आप अपनी पसंद का कुछ नया करना चाहते हैं या बिजनेस शुरू करके ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक शानदार आइडिया देंगे।

फार्मिंग है बढ़िया रास्ता

फार्मिंग है बढ़िया रास्ता

वैसे तो बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत पैसों की जरूरत होती है। पर हम आपको यहां एक ऐसे बिजनेस की जानकारी देंगे, जो काफी कम पैसों में शुरू किया जा सकता है। इस काम में सरकार भी आपकी मदद करेगी। कम पैसों में अपना बिजनेस शुरू करने के लिए फार्मिंग बेस्ट ऑप्शन है। आपको लगेगा कि खेती सिर्फ किसानों का काम है। मगर ऐसा नहीं है। आप भी खेती करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

शुरू करें खीरे की खेती

शुरू करें खीरे की खेती

खीरा एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल पूरे साल होता है। सलाद के तौर पर खीरा पूरे साल खाया जाता है। इसकी फसल तैयार होने में कितना समय लगता है, कौन सा मौसम खीरे की खेती के लिए बेस्ट है और आपको इस काम में कितने निवेश पर कितनी कमाई हो सकती है आइए जानते हैं।

60 दिनों में फसल तैयार

60 दिनों में फसल तैयार

खीरे की फसल का टाइम साइकिल 60 से 80 का होता है। खीरा गर्मी के मौसम में उगता है। मगर वर्षा ऋतु में खीरे की फसल और भी बढ़िया होगी। इसलिए फरवरी मार्च खीरे की बुवाई के लिए अच्छा बताया जाता है। सहूलियत की बात यह है कि किसी भी प्रकार की मिट्टी में खीरे की खेती हो सकती है। मगर इसके लिए दोमट और बलुई दोमट जमीन बेस्ट है। आप नदि या तालाब के किनारे भी खीरे की खेती कर सकते हैं।

8 लाख रु की कमाई

8 लाख रु की कमाई

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार एक किसान खीरे की खेती से लाखों रु कमाते हैं। यूपी के रहने वाले इस किसान ने अपने खेत में खीरे उगा कर 4 महीनों में 8 लाख रु हासिल किए। यानी हर महीने सीधे-सीधे 2 लाख रु कमाए। बता दें कि इस किसान ने नीदरलैंड का खीरे उगाया। उन्होंने इसके लिए नीदरलैंड से ही खीरे के बीज मंगवाए थे। इस किस्म के खीरे में बीज नहीं होते। इसीलिए इसकी मांग होटलों और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर होती है। गौरतलब है कि उन्हें सरकारी उद्यान विभाग से पूरे 18 लाख रु की मदद भी मिली, जिससे उन्होंने सेडनेट हाउस तैयार किया।

कितनी होती है कीमत

कितनी होती है कीमत

नीदरलैंड की इस खीरे की किस्म भारतीय आम खीरे से दोगुनी होती है। देसी खीरा इस समय 20 रु प्रति किलो के रेट पर बिक रहा है। मगर नीदरलैंड के इस खीरे की कीमत 40 से 45 रु प्रति किलो तक है। वैसे देखा जाए तो सलाद में इस्तेमाल होने के कारण पूरे साल ही हर तरह के खीरों की मांग रहती है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+