Business Idea : यदि आप किसी ऐसे बिजनेस की खोज कर रहे हैं। जिस बिजनेस को करने से आपको बेहतर कमाई हो और इस बिजनेस की मार्केट में मांग भी बहुत हो, तो फिर आज हम आपको एक ऐसा ही बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस का नाम पौष्टिक आटे का बिजनेस हैं। इस बिजनेस की खास बात ये हैं कि शहर में तो इस बिजनेस की अधिक मांग होती ही हैं। इसके साथ साथ गांव में भी इसकी बहुत अधिक मांग होती हैं। इसके साथ ही अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो फिर आपको इसमें अधिक निवेश करने की भी जरूरत नहीं होती हैं। पौष्टिक आटा मोटापा और कोलेस्ट्राल को कम करने में काफी सहायक होता हैं, तो फिर चलिए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी जानकारी।

यह आटा कैसे बनता हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो सामान्य आटा होता हैं। इसमें ही कुछ चीजों को मिलाया जाता हैं और उससे पोष्टिक आटा बनाया जाता हैं। इसको तैयार करने के लिए गेहूं को अंकुरित कराना पड़ता है। इसके बाद उसको सुखाया जाता हैं और फिर पीसा जाता हैं। यदि आप 700 ग्राम आटा लेते हैं, तो फिर उसमें 50 ग्राम सहजन के पत्ते का पाउडर डाला जाता हैं। 100 ग्राम जई का आटा डाला जाता हैं। 50 ग्राम भूनी हुई तीसी का पाउडर, 50 ग्राम मेथी पत्ते का पाउडर या मेथी का पाउडर, 25 ग्राम अश्वगंधा और 25 ग्राम दालचीनी का पाउडर इसमें डालना होता है।

कितना होगा मुनाफा
अगर हम इस बिजनेस से मुनाफे की बात करें, तो यह जो आटा हैं। थोक भाव में बेचते हैं, तो 50 रूपये के भाव से बिकता हैं और रिटेल में 60 रूपये के भाव से बिकता हैं। इसको बनाने की लागत की बात करते हैं, तो आपको 30 रूपये से 35 रूपये की लागत आने वाली हैं और 5 रूपये आपके मार्केटिंग में खर्च होने वाले हैं उस हिसाब से आपकी बचत की बात करते हैं, तो फिर आप 10 रूपये 1 किलो में बचत कर सकते हैं। अगर इस बिजनेस को 1 लाख रूपये की लागत से शुरू किया जाता हैं। 40 से 50 हजार रूपये महीने की कमाई हो जायेगी।

सहायता यह से ले सर्टिफिकेशन में
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो फिर आप इसको यानी पौष्टिक आटा तैयार करने से पहले इसके फार्मूलेशन में नेशनल इंस्टीटीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंड इंटरप्रेन्योरशिप मैनेजमेंट कुंडली-हरियाणा और सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीटीट्यूट-मैसूर से सहायता लिया जा सकता हैं। इसके साथ ही खादी और ग्रामोद्योग आयोग से रजिस्ट्रेशन और फूड सेफ्टी एंड स्टैँडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया से लाइसेंस भी हासिल किया जा सकता है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications