नई दिल्ली, सितंबर 12। अगर आप खेती करके एक बेहतर कमाई करना चाहते है तो फिर आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे है। इसमें किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए नए नए बदलाव किए जा रहे हैं। महंगी, दुर्लभ और नकदी फसलों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज हम जिस फसल की खेती के बारे में बताने वाले है। वो ऐसी ही दुर्लभ और महंगी फसल में शामिल है। उसका नाम है काला अमरूद की खेती। काला अमरूद की खेती का चलन पिछले कुछ वर्षो में बहुत तेजी से बढ़ा है। काले अमरूद में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। आप कम लागत से इसकी खेती करके भी एक बेहतर मुनाफा कमा सकते है।
खेती काले अमरूद की
मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस काले अमरूद की किस्म बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बनाई है। जिसके बाद भारत के अधिकतर किसानों ने इसकी बागवानी शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कोलर क्षेत्र में हाल ही में काले अमरूद की खेती शुरू हुई है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर नर्सरी से पौधों को खरीदकर रोपाई का काम किया गया है। इसकी खेती बिहार और उत्तरप्रदेश के बहुत सी जगह पर की जा रही हैं।
इसका वजन 100 ग्राम होता हैं
इस अमरूद की बात करें तो ये किसी अजूबे से कम नहीं है। इसकी पत्तियों का रंग और अंदर के गुदे का रंग भी गहरा लाल होता हैं। इसके फल के वजन की बात करें तो काले अमरूद का वजन लगभग 100 ग्राम होता हैं। एक एक खास बात ये भी है कि इसकी खेती करने में अधिक लागत नहीं आती हैं। इस फल की खेती ठंडे प्रदेशों में को जाती है।
बेहतर कमाई होगी
अभी तक केवल पीले और हरे अमरूद का ही भारतीय मार्केट में दबदबा बना हुआ है। ऐसे में काले अमरूद की खेती एक नए मार्केट को खड़ा कर सकती है और इस बिजनेस को करके एक बेहतर कमाई भी कर सकते है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications