Saudi Arabia Umrah pilgrims Bus accident: सोमवार को मदीना के पास उमराह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के एक डीजल टैंकर से टकरा जाने से कम से कम 42 लोग जलकर मर गए। माना जा रहा है कि पीड़ित भारतीय नागरिक थे, जिनमें से कई हैदराबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ह हादसा मक्का से मदीना जा रही बस के एक टैंकर ट्रक से टकराने के बाद हुआ। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं।

इंडिया इन जेद्दा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सऊदी अरब के मदीना के नजदीक भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों से संबंधित एक दुखद बस दुर्घटना को देखते हुए, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में 24x7 कंट्रोल रुम बनाया गया है।
हेल्पलाइन का डिटेल्स
8002440003 (टोल फ्री)
0122614093
0126614276
0556122301 (व्हाट्सएप)
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि सऊदी अरब के मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
तेलंगाना सरकार ने कहा है कि वह रियाद स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में है। एक आधिकारिक बयान में, राज्य सरकार ने पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नई दिल्ली में अधिकारियों को सतर्क कर दिया है और उन्हें दूतावास के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं।
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हादसे पर दुख जताया है। एएनआई से टेलीफोन पर बातचीत में ओवैसी ने बताया कि उन्होंने हैदराबाद की दो ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया है और यात्रियों की जानकारी रियाद दूतावास को दे दी है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
