नई दिल्ली। बर्गर किंग के आईपीओ में निवेश करने वालों पर पैसों की बरसात हुई है। आज बर्गर किंग के आईपीओ की लिस्टिंग मुम्बई शेयर बाजार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में हुई। बर्गर किंग का शेयर आज करीब 92 फीसदी प्रीमियम के साथ बीएसई पर लिस्ट हुआ। कंपनी ने इस शेयर को 60 रुपये पर ऐलाट किया था। आज यह शेयर 115 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ है। वहीं एनएसई पर बर्गर किंग के शेयरों की लिस्टिंग 112 रुपये पर हुई है।
जानिए क्या था प्राइस बैंक
कंपनी ने बर्गर किंग के आईपीओ में इसका प्राइस बैंड 59 रुपये से लेकर 60 रुपये प्रति शेयर तय किया था, जिसे बाद में 60 रुपये पर ऐलाट किया गया। बर्गर किंग के आईपीओ का लॉट साइज 250 शेयरों की थी। इस प्रकार निवेशकों को इसमें न्यूनतम 15000 रुपये लगाने थे। अगर किसी को यह शेयर ऐलाट हुए होंगे तो उनका यह निवेश करीब करीब दोगुना हो गया।
हालांकि बाद में आई मामूली कमजोरी
बर्गर किंग के आईपीओ के शेयरों में लिस्टिंग के बाद मामूली कमजोरी भी दिखी। शेयर करीब 2.5 फीसदी कमजोर होकर 108.40 रुपये तक भी आ गया। वहीं यह सुबह 10 बजे के आसपास 112.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बर्गर किंग के शेयर के इस रेट के हिसाब से कंपनी का मार्केट कैप 4,459.63 करोड़ रुपये हो गई है।
निवेशकों ने जमकर लगाया था पैसा
बर्गर किंग का आईपीओ 2 दिसंबर 2020 को खुलकर 4 दिसंबर 2020 को बंद हो गया था। इस दौरान इस आईपीओ को 354 गुना बोलियां मिली थीं। बर्गर किंग का आईपीओ इस सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला दूसरा आईपीओ हो गया है। यह आईपीओ खुलने के 2 घंटे के भीतर ही 100 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था।
जानिए कितना बड़ा है बर्गर किंग का कारोबार
बर्गर किंग ने देश में पहला रेस्टोरेंट नवंबर 2014 में खोला था। वहीं अब बर्गर किंग के पास देशभर में 57 शहरों में 268 स्टोर हैं। इनमें से 8 फ्रेंचाइजी हैं, जो एयरपोर्ट्स पर स्टोर चलाते हैं। आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल कंपनी नए स्टोर खोलने और कर्ज चुकाने में करेगी। कंपनी के इस आईपीओ के लीड मैनेजरों में कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, सीएलएसए इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ऐएम फाइनेंशियल लिमिटेड थे। लिंक इनटाइम इंडिया लिमिटेड बर्गर किंग आईपीओ की रजिस्ट्रार कंपनी है। यही कंपनी इस आईपीओ के आवंटन और रिफंड का काम देखेगी।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
