ऑनलाइन शॉपिंग पर बंपर डिस्काउंट पाना चाहते हैं तो ये खबर जरुर पढ़ें। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (एसबीआई) आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग पर बंपर डिस्काउंट पाना चाहते हैं तो ये खबर जरुर पढ़ें। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (एसबीआई) आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। एसबीआई एक बार फिर अपना शॉपिंग कार्निवल लेकर आया है। एसबीआई ने योनो सुपर सेविंग डेज का तीसरा एडिशन लॉन्च कर दिया है। बता दें कि ये शॉपिंग कार्निवल कल तक चलेगा। इस दौरान आप अपनी मनपसंद चीजों की शॉपिंग पर अच्छा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।

शॉपिंग पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट और कैशबैक
जी हां एसबीआई के नेट बैंकिंग ऐप एसबीआई योनो यूज करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बैंक की ओर से आपको शॉपिंग पर बड़ा फायदा दिया जा रहा है। एसबीआई योनो एप भारतीय स्टेट बैंक का ऑफिशियल बैंकिंग एप है, जिसकी मदद से आप कहीं पर भी ऑनलाइन बैंकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास बस स्मार्टफोन और इंटरनेट होना चाहिए। अकाउंट खोलने, पैसे ट्रांसफर करने से लेकर शॉपिंग करने तक इसके तमाम फायदे होते हैं। एसबीआई के बैंकिंग एंड लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म योनो ऐप यूजर हैं, तो आपको शॉपिंग पर बंपर डिस्काउंट पाने का मौका है।
शॉपिंग से लेकर फ्लाइट टिकट बुकिंग तक मिल रहा बंपर ऑफर
योनो ऐप पर मिल रहा यह ऑफर 4 अप्रैल यानी रविवार से शुरु हुआ है जो कि 7 अप्रैल यानी बुधवार तक है। इस कॉर्निवाल में आप अलग-अलग कैटेगरी में शॉपिंग कर सकते हैं। यही नहीं मेडिकल कंसल्टेंसी, फ्लाइट की टिकट और होटल बुकिंग पर भी आपको भारी छूट मिलेगी। बता दें कि योनो ने अमेजन, ओयो, पेपरफाई, सैमसंग और यात्रा समेत 100 से अधिक टॉप मर्चेंट से भागीदारी की है। योनो सुपर सेविंग डेज के तहत यूजर्स को शानदार ऑफर दिया जा रहा है। इसके तहत अमेजन पर ऑनलाइन शॉपिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल, हॉस्टिपटलिटी समेत कई अन्य कैटगरी में शॉपिंग की जा सकती है।
होटल बुकिंग में मिलेगी छूट
- एसबीआई ऑफर EaseMyTrip के साथ आप अगर घरेलू फ्लाइट टिकट बुकिंग पर आपको 850 रुपये तक की छूट मिलेगी। योनो सुपर सेविंग डेज में आप यदि ओयो बुकिंग करते हैं तो आपको 50 फीसदी तक की छूट मिल सकती है।
- वहीं इस ऐप के जरिये आपको अमेजन पर शॉपिंग करने पर आपको 10 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। यहां आप अपने जरूरतों के हिसाब से खरीदारी कर सकते हैं। होम अप्लायंस से लेकर मोबाइल, लैपटॉप वगैरह बहुत कुछ खरीदारी कर सकते हैं।
- अपोलो 24/7 से मेडिकल कंसल्टेंसी पर आपको 25 फीसदी की छूट मिलेगी।
- @Home पर 12 परसेंट अतिरिक्त छूट मिल सकती है
ऐसे इंस्टॉल करें एसबीआई योनो ऐप
- योनो ऐप इंस्टॉल करना बेहद आसान है। इसके लिए आपके पास स्मार्टफोन होना चाहिए।
- आपके पास अगर एंड्रॉयड फोन है तो गूगल प्ले स्टोर से और अगर आईफोन हो तो एप्पल स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- यहां आपको सर्च बार में एसबीआई योनो एप डालकर सर्च करें। आपके सामने एसबीआई का ऐप आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और फिर इंस्टॉल कर लें।
- योनो एप को इंस्टॉल करने के बाद आप अपनी अकाउंट और एटीएम की डिटेल डालकर रजिस्टर्ड यूजर बन सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक के 8.5 करोड़ ग्राहक बैंक की इंटरनेट बैंकिंग और 1.9 करोड़ ग्राहक मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं। डिजिटल और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म एसबीआई योनो ऐप के 7.4 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स हैं। योनो ऐप के 3.45 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। इस ऐप का इस्तेमाल रोजाना 90 लाख लोग करते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications