Senco Gold IPO listing: ज्वैलरी कंपनी सेनको गोल्ड के शेयर की आज बंपर लिस्टिंग हुई। कंपनी ने अपने शेयर आईपीओ के दौरान 317 रुपये पर ऐलाट किए थे। वहीं आज इनकी शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 431 रुपये पर हुई है। इस प्रकार आज सुबह से ही सेनको गोल्ड का शेयर कमाई करा रहा है। अंत में यह भाारी तेजी के साथ बंद भी हुआ।
सेनको गोल्ड का शयेर आज करीब 28 फीसदी की तेजी के साथ एनएसई पर 405.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से अंत में पहले ही दिन इस आईपीओ ने प्रति शेयर 88 रुपये की कमाई करा दी है। आज इस शेयर ने जहां 401.20 रुपये का न्यूनतम का स्तर बनाया है, वहीं 444.00 रुपये का उच्चतम का स्तर भी बनाया है।

कोलकाता बेस्ड कंपनी सेनको गोल्ड का आईपीओ 4 जुलाई 2023 को खुला था। कंपनी इश्यू से 405 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है। यह आईपीओ 6 जुलाई तक निवेश के लिए खुला रहा था। कंपनी को 73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
आईपीओ में सबसे ज्यादा बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने लगाई थी। जिन्होंने इस इश्यू को 181 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में कंपनी को 65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अगर रिटेल निवेशकों की बात करें तो उन्हें इश्यू को 15.5 सब्सक्रिप्शन मिला था।
एंकर निवेशकों के लिए यह 3 जुलाई को ही ओपन हो गया था। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 301 रुपये से लेकर 317 रुपये प्रति शेयर तय किया था। बाद में निवेशकों को 317 रुपये के स्तर पर शेयर ऐलाट हुए थे।
ऑर्गेनाइज्ड मार्केट में दुकानों की संख्या के मामले में पूर्वी भारत में सेनको गोल्ड बड़ी कंपनी है। कंपनी पूरे भारत में 13 राज्यों के 96 शहरों और कस्बों में 136 शोरूम हैं। ये शोरूम सामूहिक रूप से लगभग 409,882 वर्ग फुट के विस्तृत क्षेत्र को कवर करते हैं।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications