नई दिल्ली, अप्रैल 25। बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। बीएसई सेंसेक्स 953.58 अंक या 1.95 प्रतिशत गिर कर शुक्रवार को 47,878.45 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 276.50 अंक या 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,341.35 पर आ गया। हालांकि छोटे-मंझोले सूचकांकों में कम गिरावट आई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.06 फीसदी गिरा। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों का शेयर बाजार भी निगेटिव असर पड़ रहा है। एक तरफ शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, मगर फिर भी कई ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया। जानते हैं उन 5 शेयरों के बारे में जिन्होंने निवेशकों को बीते कारोबारी हफ्ते में 74 फीसदी तक रिटर्न दिया।
एवरेस्ट कैन्टो सिलिंडर
एवरेस्ट कैन्टो सिलिंडर एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 1502.46 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 74.12 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 76.90 रु से 133.90 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी से की तेजी के साथ 133.90 रु पर बंद हुआ। 74.12 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3.48 लाख रु से हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें।
विविमेड लैब्स
विविमेड लैब्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 19.75 रु से 34.30 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 73.67 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 284.39 करोड़ रु है। 5 दिन में 73.67 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 34.30 रु पर बंद हुआ।
बाल फार्मा
बाल फार्मा भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 66.32 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 62.35 रु से 103.7 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 66.32 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 153.71 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की मजबूती के साथ 103.70 रु पर बंद हुआ।
शुक्र फार्मा
शुक्र फार्मा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 60.25 रु से 96.15 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 59.59 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 15.05 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 96.15 रु पर बंद हुआ।
टाइम्स गारंटी
टाइम्स गारंटी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 35.40 रु से 55.75 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 57.49 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 50.14 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8.67 फीसदी की मजबूती के साथ 55.75 रु पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते हफ्ते 1,33,433.64 करोड़ रुपये कम हो गया है। सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर को सबसे अधिक घाटा हुआ। इसका मार्केट कैप 34,914.58 करोड़ रुपये घटकर 5,42,292 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गयी।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

F&O Expiry Week: एक्सपायरी के शोर में न फंसें! आज की ट्रेडिंग के लिए ये हैं काम के चेकपॉइंट्स

नेशनल स्पेस डे: स्पेस-डिफेंस और सैटकॉम शेयरों में मचेगी हलचल, सोमवार के लिए ये है खास रणनीति

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

F&O में 87% ट्रेडर्स को भारी नुकसान: क्या अब SIP और हाइब्रिड फंड्स में शिफ्ट होना ही समझदारी है?

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

F&O में 88% ट्रेडर्स को भारी नुकसान: क्या अब सुरक्षित निवेश का समय आ गया है?



Click it and Unblock the Notifications