नई दिल्ली, मई 5। भारत में लोगों को कोविड-19 महामारी की घातक दूसरी लहर का सामना करना पड़ रहा है। इससे कई राज्यों ने लॉकडाउन और ढेरों प्रतिबंध लगा दिए हैं। इससे शेयर बाजार अस्थिर हो गया है। शेयर बाजारों में अस्थिरता के मद्देनजर निवेशक पैसों के नुकसान से बचने के लिए फार्मा, एफएमजीजी और आईटी शेयरों जैसे सुरक्षित सेक्टरों का रुख कर रहे हैं। इससे इन सेक्टरों के शेयरों में तेजी दिखी है। वैसे फार्मा एक ऐसा सेक्टर है, जिसने कोरोना संकट की शुरुआत से ही बढ़िया प्रदर्शन किया है। कई फार्मा कंपनियों ने बीते एक साल में अच्छा रिटर्न दिया है। इन्हीं में से एक है मोरपेन लैब (मोरपेन लैबोरेट्रीज)। इस कंपनी ने निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया है।
एक साल में 365 फीसदी रिटर्न
मोरपेन लैब का शेयर पिछले कुछ हफ्तों से काफी धमाकेदार प्रदर्शन कर रहा है। इसने पिछले वित्तीय वर्ष में शानदार रिटर्न दिया। इस वित्तीय वर्ष में यह अब तक 100 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दे चुका है। 1 अप्रैल को ये 32 रुपये पर था, जबकि 4 अप्रैल को यह 65.25 रु पर बंद हुआ। वहीं पिछले साल 22 मई को यह अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर (15.50 रु) पर गिरा था। तब से यह 365 प्रतिशत ऊपर चढ़ चुका है। इस दौरान शेयर ने 19 साल का उच्च स्तर भी छुआ है।
तीन महीनों में तगड़ा मुनाफा
5 फरवरी को यह 29.3 रु पर था। इसके बाद अगले तीन महीनों में यह 65.25 रु पर पहुंच गया। इस तरह शेयर ने बीते 3 तीन महीनों में निवेशकों को 122.7 फीसदी रिटर्न दे चुका है। तीन महीनों में 112.7 फीसदी रिटर्न आपको किसी भी अन्य निवेश ऑप्शन से नहीं मिल सकता। हालांकि यह भी ध्यान रखें कि शेयर बाजार में जितना अधिक मुनाफा कमाने की संभावना है, उतना ही अधिक जोखिम भी है।
6 महीनों में कर दिया मालामाल
मोरपेन लैब के शेयर ने बीते 6 महीनों में भी निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले ये 26.95 रु पर था, जबकि इस समय ये शेयर 65.25 रु पर है। यानी बीते 6 महीनों में इसने निवेशकों को 142.11 फीसदी कमाई कराई है। फार्मा सेक्टर आगे भी अच्छा प्रदर्शन जारी रख सकता है, इसलिए ये कंपनी आगे भी अच्छा रिटर्न दे सकती है।
एक और शानदार कंपनी
करीब 5 महीने पहले ऑर्चिड फार्मा का शेयर 18 रुपये पर था। अगर उस समय किसी ने 1 लाख रुपये के ऑर्चिड फार्मा के शेयर खरीदे होते उस निवेशक को कुल 5555 शेयर प्राप्क होते। इस समय ऑर्चिड फार्मा का शेयर 1460 रुपये के आस-पास है। इस तरह 1460 रुपये के रेट पर 5555 शेयरों की कीमत करीब 81.10 लाख रुपये होती है। यानी इस कंपनी ने निवेशकों 1 लाख रु 5 महीनों में 81 लाख रु से अधिक कर दिया।
दोबारा हुई लिस्ट
एक समय ऑर्चिड फार्मा शेयर बाजार से डिलिस्ट यानी बाहर हो गई थी। फिर ऑर्चिड फार्मा को फिर से शेयर बाजार में लिस्ट किया गया। इसकी प्रमोटर धानुका लेबोरेट्रीज है। इस कंपनी के पास ऑर्चिड फार्मा की करीब 98.07 फीसदी हिस्सेदारी है। सेबी के नियमों के तहत धनुका को अपनी हिस्सेदारी अगले 3 साल में 75 फीसदी तक लानी है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications