BIKE October Offer : इन बडे़ Brand पर म‍िला रहा बंपर ऑफर

अगर आप इस नवरात्रि एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके ल‍िए बड़े काम की है। दशहरे के मौके पर बाइक खरीदने का मन बना रहे है तो आपके ल‍िए बढ़‍िया मौका है।

नई द‍िल्‍ली: अगर आप इस नवरात्रि एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके ल‍िए बड़े काम की है। दशहरे के मौके पर बाइक खरीदने का मन बना रहे है तो आपके ल‍िए बढ़‍िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने बाइक पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं।

Bumper Discount On Two Wheeler In Festive Season In October

फेस्टिव सीजन में अगर आप नयी बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको सुजुकी, हीरो, होंडा और बजाज जैसी कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक ऑफर्स पेश किये हैं। नयी बाइक खरीदने पर कीमत में छूट के अलावा एक्सचेंज बोनस, जैसी बेनिफिट्स भी कंपनियां ऑफर कर रही हैं। तो चलि‍ए जानते है बडे़ ब्रांड की बाइक कंपनि‍यों के बारे में।

 सुजुकी बाइक-स्कूटर पर फ्री मिल रही एक्सेसरी, 31 अक्टूबर तक मौका

सुजुकी बाइक-स्कूटर पर फ्री मिल रही एक्सेसरी, 31 अक्टूबर तक मौका

सुजुकी मोटरसाइकिल्स ने अपने स्कूटर-बाइक की खरीद पर एक आकर्षक ऑफर की पेशकश की है। ऑफर के तहत कंपनी स्कूटर की खरीद पर ग्राहकों को 1500 रुपये की एक्सेसरी फ्री दे रही है। वहीं अगर कोई ग्राहक सुजुकी की मोटरसाइकिल खरीदता है तो वह 3000 रुपये की एक्सेसरी मुफ्त पा सकता है। सुजुकी का यह ऑफर 31 अक्टूबर 2020 तक मान्य है। ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहक को सुजुकी के टूव्हीलर को कंपनी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक करना होगा। कंपनी स्कूटर के साथ जिन एक्सेसरी की फ्री में पेशकश कर रही है, उनमें पिलियन (टूव्हीलर पर पीछे की सवारी) के लिए नया फुटरेस्ट सेट, वाइजर्स और एप्रन माउंटेड यूएसबी चार्जर आदि शामिल हैं। सुजुकी की बाइक की खरीद पर जिन वैकल्पिक फ्री एक्सेसरी को ऑफर किया जा रहा है, उनमें सैडलबैग्स, अंडर काउल सेट, टैंक पैड, सीट कवर आदि शामिल हैं। सुजुकी मोटरसाइकिल्स का यह ऑफर डीलर लेवल की स्कीम नहीं है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए कुछ डीलर सुजुकी की बाइक या स्कूटर की खरीद पर अतिरिक्त छूट व फायदों की पेशकश कर रहे हैं।

 हीरो फेस्टिव ऑफर, 4999 रु में लें बाइक-स्कूटर

हीरो फेस्टिव ऑफर, 4999 रु में लें बाइक-स्कूटर

फेस्टिव सीजन पर हीरो मोटोकॉर्प के बाइक या स्कूटर पर के ऑफर म‍िल रहा हैं। इसके तहत टूव्हीलर की खरीद पर 7000 रुपये तक के फेस्टिव कैश बेनिफिट्स को हासिल किया जा सकता है। इस बेनिफिट में डिस्काउंट, एक्सचेंज टॉप अप, लॉयल्टी टॉप अप और कॉरपोरेट टॉप अप शामिल हैं। इसके अलावा अतिरिक्त बेनिफिट्स बोनांजा की भी पेशकश की जा रही है। हीरो की बाइक या स्कूटर किस्तों पर लेना चाहते है तो डाउन पेमेंट 4999 रुपये से शुरू है और ब्याज दर 6.99 फीसदी रहेगी। बता दें कि हीरो की 160-200 cc कैटेगरी की बाइक्स Xtreme 160R और XPulse 200 के लिए जो ऑफर चल रहा है, उसके तहत बाइक पर 7000 रुपये तक के फेस्टिव कैश बेनिफिट का फायदा लिया जा सकता है। इस बेनिफिट में 3000 रुपये तक का एक्सचेंज टॉप अप, 2000 रुपये तक का लॉयल्टी टॉप अप और 2000 रुपये तक का कॉरपोरेट टॉप अप बेनिफिट शामिल है। जानकारी दें कि हीरो की अन्य बाइक्स पर 3100 रुपये तक के फेस्टिव कैश बेनिफिट लागू हैं, जिसमें 2100 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 1000 रुपये तक का एक्सचेंज टॉप अप शामिल है। हीरो की जिन बाइक्स पर इस पेशकश का फायदा लिया जा सकता है, वे स्प्लेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर, स्प्लेंडर iSmart, HF डीलक्स, पैशन प्रो और ग्लैमर हैं।

 बजाज बाइक की खरीद पर धमाकेदार ऑफर

बजाज बाइक की खरीद पर धमाकेदार ऑफर

बजाज ऑटो फेस्टिव सीजन में अपनी पॉपुलर बाइक बजाज पल्सर पर शानदार सेविंग ऑफर लेकर आई है। 125सीसी बजाज पल्सर के तीन वेरिएंट पर आपके पास शानदार बचत करने का मौका है। इसमें आप 3000 रुपये तक बचा सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, आप केवल 8580 रुपये डाउनपेमेंट पर भी अपनी पसंदीदा मोटरसाइकिल घर ला सकते हैं। बजाज ऑटो की तरफ से यह ऑफर इसी महीने की आखिरी तारीख, यानी 31 अक्टूबर 2020 तक ही है। इसके अलावा, कंपनी कम डाउनपेमेंट पर दूसरी मोटरसाइकिल भी ऑफर कर रही है। डाउनपेमेंट में वेरिएंट के मुताबिक अंतर भी हो सकते हैं।

पल्सर 125cc Split Seat (Drum)
बजाज पल्सर मोटरसाइकिल के इस वेरिएंट की कीमत (एक्सशोरूम) फिलहाल 72,826 रुपये है लेकिन फेस्टिवल सीजन में इसे 3000 रुपये की सेविंग के साथ 69826 रुपये में खरीदा जा सकता है।

पल्सर 125cc Single Seat (Drum)
बजाज पल्सर बाइक के इस वेरिएंट को सेविंग ऑफर के तहत 69,174 रुपये में खरीद सकते हैं। फिलहाल इसकी वास्तविक कीमत (एक्सशोरूम) 71,674 रुपये है।

पल्सर 125cc Disc variant
बजाज पल्सर मोटरसाइकिल का यह वेरिएंट भी इस फेस्टिवल में सस्ती कीमत यानी 74,474 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत (एक्सशोरूम) फिलहाल 76,474 रुपये है।

 होंडा की बाइक-स्कूटर खरीदने का शानदार मौका

होंडा की बाइक-स्कूटर खरीदने का शानदार मौका

फेस्टिव सीजन नजदीक आने के साथ ही ऑटोमोबाइल कंपनियों ने डिस्काउंट ऑफर की घोषणा शुरू कर दी है। इसी कड़ी में होंडा मोटरसाइकल्स ऐंड स्कूटर्स इंडिया ने सुपर 6 ऑफर पेश किया है। इसमें कई तरह के डिस्काउंट-ऑफर शामिल हैं। होंडा के सुपर 6 ऑफर में कुल 6 स्पेशल ऑफर हैं। इनमें 11 हजार रुपये तक की बचत, 100 पर्सेंट तक फाइनेंसिंग, 7.99 पर्सेंट की कम ब्याज दर पर लोन शामिल हैं। इसके अलावा इसमें क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड ईएमआई पर 5 हजार रुपये तक कैशबैक, ईएमआई पर 50 पर्सेंट छूट और पेटीएम यूजर्स के लिए 2500 रुपये तक के अतिरिक्त बेनिफिट जैसे ऑफर भी हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+