दशहरे के मौके पर कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त है
नई दिल्ली: दशहरे के मौके पर कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं। फेस्टिव सीजन में अगर आप नयी कार खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

यहां हम आपको मारुति सुजुकी, ह्युंडई, टाटा मोटर्स और होंडा जैसी कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक ऑफर्स पेश किये हैं। नयी कार खरीदने पर कीमत में छूट के अलावा एक्सचेंज बोनस, आसान और सस्ता लोन, मेंटनेंस कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी बेनिफिट्स भी कंपनियां ऑफर कर रही हैं। तो चलिए जानते है 7 बडे़ ब्रांड की कार कंपनियों के बारे में। इसके साथ ही इसमें मिलने वाली बेनिफिट्स और डिस्काउंट के बारे में भी बताएंगे।
मारुति सुजुकी की कारों पर ऑफर्स
मारुति सुजुकी ने ऑल्टो 800 से लेकर S-Cross कार तक कई ऑफर्स पेश किये हैं। कंपनी ने सबसे ज्यादा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया है। मारुति ने अपनी बेस्ट सेलिंग कार स्विफ्ट और डिजायर पर भी ऑफर पेश किए हैं। वैगनआर पर 40 हजार रुपये और सेलेरियो पर 50,000 रुपये तक के बेनिफिट्स कंपनी ने ऑफर किये हैं।
हुंडई कारों पर दे रहा 1 लाख तक डिस्काउंट
हुंडई ने अपनी कारों पर 25 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर किए हैं। ह्युंडई की एलीट i20 कार पर 75,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। ग्रैंड i10 Nios पर 25 हजार और सैंट्रो पर 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। ग्रैंड i10 पर 60 हजार रुपये तक का लाभ मिलेगा। एलांट्रा पर 1 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
महिंद्रा कार पर दे रही है 3 लाख तक का डिस्काउंट
महिंद्रा की ऑल्ट्रस G4 में 3.06 लाख रुपये की छूट मिल रही है। XUV500 पर 56,000 रुपये तक का डिस्काउंट, स्कॉर्पियो पर 41,000 रुपये तक की छूट, महिंद्रा KUV100 पर 62 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स, मराजो MPV के M4+ और M6+ वेरिएंट पर 36,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसी तरह, XUV300 को 30,000 रुपये और महिंद्रा बोलेरो पर 20,500 रुपये तक की छूट मिलेगी।
टाटा की कारों पर मिल रहा फेस्टिवल डिस्काउंट, 65,000 रु तक छूट
टाटा टिआगो -इस कार पर कंपनी कुल 30 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
टाटा नेक्सॉन - इस कार पर कंपनी कुल 25 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जबकि टाटा नेक्सन के डीजल वेरिएंट की खरीदारी पर 15,000 रुपये के फायदे मिलेंगे
टाटा हैरियर - यह मौजूदा समय में कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। इस कार पर कंपनी कुल 65 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
टाटा टिगोर - इस कार पर कंपनी कुल 40 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कार पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
होंडा की इस कार को 2.50 लाख रुपये तक सस्ते में खरीदें
कंपनी की सेडान कार होंडा अमेज पर 47,000 रुपये तक के बेनिफिट दिये जा रहे हैं।
5th जेन होंडा सिटी पर कंपनी अभी 30,000 रुपये तक की छूट दे रही है।
होंडा जैज़ 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
होंडा डब्ल्यूआर-वी 40,000 रुपये तक के बेनिफिट्स लिये जा सकते हैं।
होंडा सिविक पर कंपनी 2,50,000 रुपये तक की बंपर छूट दे रही है।
रेनॉ कार्स 1 लाख रु तक सस्ती में खरीदें
रेनॉ अपने प्रॉडक्ट्स पर बढ़िया डिस्काउंट्स ऑफर कर रहा है। अब कंपनी ने अपने प्रॉडक्ट्स पर 1 लाख रुपये तक डिस्काउंट की घोषणा की है।
रेनॉ ट्राइबर -इस कार पर आप अक्टूबर महीने में 39,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
रेनॉ क्विड -इस कार पर आप इस महीने 49,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
रेनॉ डस्टर -रेनॉ की इस पॉप्युलर कार पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट मिल रहा है। नये वर्जन पर 70,000 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं।
डैटसन की कारों पर इस महीने बंपर डिस्काउंट
फेस्टिवल सीजन से पहले डैटसन अपने प्रॉडक्ट्स पर बढ़िया डील्स और डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। डैटसन की कारों पर आप इस महीने कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स का फायदा उठा सकते है। अक्टूबर महीने में कंपनी की कारों पर आप 47,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार पर 7000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही इस महीने इस कार की खरीद पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। कार पर आप 7500 रुपये तक अर्ली बुकिंग बेनेफिट्स भी पा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications