अगर आपक कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। अगर आप इस सोच में है कि फेस्टिव सीजन में कार नहीं खरीद पाएं तो आपको अच्छी ऑफर नहीं मिलेगी तो आप इस बात की बिलकुल भी चिंता ना करें।
नई दिल्ली: अगर आपक कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। अगर आप इस सोच में है कि फेस्टिव सीजन में कार नहीं खरीद पाएं तो आपको अच्छी ऑफर नहीं मिलेगी तो आप इस बात की बिलकुल भी चिंता ना करें। क्योंकि फेस्टिव सीजन ऑफर का समय भले ही बीत गया है, लेकिन कारों पर दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर्स अभी भी जारी हैं। ये टॉप 6 इलेक्ट्रिक Car, जानें कीमत और फीचर्स ये भी पढ़ें

इन कारों पर करें भारी बचत
जी हां त्योहारी सीजन के बाद भी टोयोटा आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। जो अपनी कई गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर में ग्राहक 75000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। टोयोटा की जिन गाड़ियों पर ऑफर मिल रहा है उनमें टोयोटा इनोवा, टोयोटा ग्लैंजा और टोयोटा यारिस शामिल हैं। तो चलिए हम अपनी खबर के जरिए इन गाड़ियों पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
इनोवा पर मिल रहा 75,000 रुपये तक की भारी बचत
टोयोटा इनोवा पर इस त्योहारी सीजन ग्राहक कुल 75,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से इस पर 20000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। वहीं, पुरानी कार को बदल कर नई इनोवा खरीदने पर एक्सचेंज बोनस के तहत ग्राहक 30000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 15.66 लाख रुपये है।
यारिस पर मिलेगा 50,000 रुपये तक का फायदा
अगर आप टोयोटा यारिस खरीदना चाहते है तो इस कार पर त्योहारी सीजन में ग्राहकों को कुल 50,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। कंपनी की तरफ से इसकी खरीद पर ग्राहकों को 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, एक्सचेंज बोनस/लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को कुल 15,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा कॉर्पोरेट कर्मचारियों को 20,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 8.86 लाख रुपये है।
ग्लैंजा पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट
टोयोटा ग्लैंजा पर कुल 30,000 रुपये तक की भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से इस पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पुरानी कार के बदले नई टोयोटा ग्लैंजा खरीदने पर ग्राहकों को 10,000 रुपये तक की बचत होगी। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसकी खरीद पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.01 लाख रुपये है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर पर ऑफर
टोयोटा अर्बन की दिल्ली एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 8 लाख 41 हजार रुपये है और इसका टॉप मॉडल 11 लाख 55 हजार रुपये का है। इस कंपनी की तरफ से इस कार पर 5,444 रुपये की लो-कॉस्ट ईएमआई का ऑफर दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
