Bullet Train News: आंधी से भी तेज रफ्तार की बुलेट ट्रेन जल्द ही पटरियोंपर दौड़ने वाली है। बुलेट ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। आइए आपको इस ट्रेन से जुड़ी कुछ खास बाते बताते हैं।

ये है बुलेट ट्रेन का रूट
रेलवे ने वाराणसी-पटना-हावड़ा बुलेट ट्रेन के लिए रूट चार्ट अब तैयार किया है, जिसमें ट्रेन 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह हाई-स्पीड रेल उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगी। वाराणसी-पटना-हावड़ा हाई-स्पीड रेल (बीपीएचएचएसआर) कॉरिडोर परियोजना अभी अपने शुरुआती चरण में है। इस ट्रेन का पूरा काम दो फेज में होगा। पहले फेज में बक्सर, पटना और गया जबकि दूसरे फेज में आरा और जहानाबाद में स्टेशन बनाए जाएंगे। सभी पांचों जिलों में जमीन का अधिग्रहण शुरू हो चुका है।
इतनी होगी बुलेट ट्रेन की स्पीड
भारतीय रेलवे के अनुसार, ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा, परिचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा और ऐवरेज गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।
यहां बनेंगे बुलेट ट्रेन के नए स्टेशन
बुलेट ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर ये ट्रेन गुजरेगी। वहीं, बिहार में बक्सर, आरा, पटना, जहानाबाद और गया भी इसके रूट में शामिल है। झारखंड में कोडरमा और धनबाद और पश्चिम बंगाल में आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान, दानकुनी और मैदान कोलकाता भी इस ट्रेन के रूट में है।
इन जगहों पर स्टेशनों के अलावा, बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए विशेष रूप से चार नए स्टेशन बनाने की योजना है। इसके लिए प्रभावित भूमि मालिकों को उचित मुआवजा देने की भी तैयारी की जा रही है और सुनिश्चित करने के लिए मिट्टी की जांच पूरी होने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इन जगहों से गुजरेगा बुलेट ट्रेन का ट्रैक
देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर रेल कॉरिडोर बनेंगे। वाराणसी-हावड़ा कॉरिडोर की जाए तो यह चार राज्यों के 18 जिलों से गुजरेगा। बुलेट ट्रेन वाराणसी से मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, गया, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, पश्चिम बर्धमान, पूर्वी बर्धमान, हावड़ा होते हुए कोलकाता जाएगी।
बुलेट ट्रेन का ट्रैक पटना जिले के दानापुर अंचल के तारेगना, महुआ, बेदौल, इटावा, नागर बिहटा, रामतरी, अमाहरा, जमनापुर, खड़गपुर, पतलू चिटनी, नोनाडीह, उड़ीपुरा, धोबिया कालपुर, खातून चक, खासपुर, गोनावान, चारा, अजावां, रौनियन, कराई, रघुनाथपुर भेलुरा, कोर्रा, पसिही, खड़क चक गांव शामिल हैं।
मसौढ़ी अंचल के लखनपुर, सबलपुर, लखना, घोरदौर, खुर्रमपुर, देवकाली, ओयारा, देवदाहा, श्योदाहा, भाखरी, पभेरी, डुमरा, धमाल, नवासी चक, मुहम्मदपुर, बरडीहा, बीजपुरा, बलीपुर, बहरामपुर गांव शामिल हैं और वहीं बिक्रम अंचल के मझौली गांव और संपतचक के तरनपुर गांव भी शामिल हैं। इसके अलावा, फुलवारी शरीफ के कोरजी, भुसौला दानापुर, नवादा, नोहसा, हिंदुनी, कुरकुरी, चिल्बिली, नसीरपुरा, सिमरा, सुइथा, महुली, कुरा गांव शामिल हैं। पटना जिले के 58 गांवों के 128.63 हेक्टेयर रैयती जमीन का अधिग्रहण बुलेट ट्रेन के लिए होने वाला है।
इस बुलेट ट्रेन में मिलेंगी कई सुविधा
इस 320 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलने वाली इस ट्रेन में फोल्डेबल बेड्स और अलग-अलग इस्तेमाल के लिए अलग ट्रेन रूम भी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बुलेट ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधाओं पर खास ख्याल रखा जाएगा और इसका किराया भी कम रखा जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
