संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में काम करने के लिए केवल जॉब ऑफर लेटर काफी नहीं है। हर कर्मचारी को मानव संसाधन एवं अमीरात मंत्रालय (MoHRE) से जारी वर्क परमिट लेना जरूरी होता है। यह परमिट न केवल नौकरी को कानूनी दर्जा देता है बल्कि कंपनियों और कर्मचारियों के बीच सही नियमों का पालन भी तय करता है।

कंपनी और कर्मचारी दोनों के लिए अहम
कंपनियों के लिए सही वर्क परमिट चुनना बहुत जरूरी है। गलत परमिट की स्थिति में भर्ती प्रोसेस रुक सकता है और जुर्माना भी लग सकता है। वहीं कर्मचारियों को अलग-अलग परमिट की जानकारी होने से सही कैटेगरी में काम करने का मौका मिलता है।
वर्क बंडल से आसान हुआ प्रोसेस
UAE सरकार ने वर्क बंडल (Work Bundle) नाम की डिजिटल सुविधा शुरू की है। यह प्लेटफॉर्म भर्ती और डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया को बेहद आसान बना देता है। इसमें कंपनी एक ही जगह पर वर्क परमिट, वीजा, मेडिकल चेकअप और एमिरेट्स आईडी से जुड़े काम पूरे कर सकते हैं।
13 तरह के वर्क परमिट
UAE में कुल 13 प्रकार के वर्क परमिट जारी किए जाते हैं, जिनमें शामिल हैं:
विदेश से भर्ती के लिए परमिट (2 साल)
ट्रांसफर परमिट - कर्मचारी को दूसरी कंपनी में शिफ्ट करने के लिए (2 साल)
फैमिली स्पॉन्सरशिप परमिट (2 साल)
अस्थायी काम का परमिट - कम समय के लिए
मिशन वर्क परमिट - किसी खास प्रोजेक्ट के लिए
पार्ट-टाइम परमिट - कई कंपनियों या कम घंटों का काम
जुवेनाइल परमिट - 15 से 18 साल की उम्र वालों के लिए (1 साल)
स्टूडेंट ट्रेनिंग परमिट - छात्रों के लिए ट्रेनिंग (3 महीने)
UAE/GCC नागरिकों का वर्क परमिट (2 साल)
गोल्डन वीज़ा धारकों के लिए परमिट (2 साल)
नेशनल ट्रेनी परमिट - स्थानीय नागरिकों की ट्रेनिंग (12 महीने)
फ्रीलांस परमिट - स्व-रोजगार के लिए
प्राइवेट टीचर परमिट - ट्यूशन देने वालों के लिए (2 साल, निशुल्क)
परमिट पाने की शर्तें
कर्मचारी की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
काम कंपनी की एक्टिविटी और लाइसेंस से मेल खाना चाहिए।
कंपनी के पास वैध ट्रेड लाइसेंस होना जरूरी है।
प्रोफेशनल नौकरियों के लिए योग्यता जरूरी है।
रजिस्ट्रेशन केवल अधिकृत कैंडिडेट ही कर सकता है।
फीस और रिन्यूवल
वर्क परमिट की फीस कंपनी की कैटेगरी पर निर्भर करती है। यह AED 250 से AED 3,450 तक हो सकती है। जो कंपनियां नियमों का पालन नहीं करतीं, उन्हें ज्यादा फीस देनी पड़ती है। परमिट का समय पूरा पूरी होने पर रिन्यू भी इन्हीं शर्तों के तहत किया जाता है।
कब हो सकता है निलंबन
अगर कोई कंपनी गलत दस्तावेज पेश करती है, कर्मचारियों को उचित सुविधा नहीं देती या मानव तस्करी जैसी गंभीर एक्टिविटीस में शामिल पाई जाती है, तो उसके नए परमिट जारी करना रोक दिए जाते हैं। निलंबन तब तक जारी रहता है जब तक कंपनी अपनी गलती सुधार नहीं लेती।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications