नई दिल्ली, दिसंबर 15। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से विभिन्न हितधारक समूहों के साथ अपने प्री-बजट परामर्श की शुरुआत करेंगी। इसमें कृषि और कृषि-प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के साथ पहली बैठक किया जाना शामिल है। ये बैठकें वर्चुअली आयोजित की जाएंगी। वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी आम बजट 2022-23 के संबंध में कल, 15 दिसंबर 2021 से नई दिल्ली में विभिन्न हितधारक समूहों के साथ बजट से पहले परामर्श शुरू करेंगी।

होगा चौथा बजट
यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला चौथा आम बजट होगा। वह 1 फरवरी 2022 को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। अब वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश होने में दो महीने से भी कम समय बचा है। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधियों के अलावा कृषि-प्रोसेसिंग उद्योग, उद्योग के प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों, ट्रेड यूनियनों के नेताओं, एमएसएमई और स्टार्टअप्स के साथ प्री-बजट बैठकें करेंगी।
अहम होगा अगला बजट
अगले वर्ष का बजट डिमांड जनरेशन, जॉब क्रिएशन और अर्थव्यवस्था को लगातार 8 प्रतिशत से अधिक की विकास दर पर रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने के लिए अहम होगा। 2022-23 का बजट ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच आएगा। हालांकि, तेजी से वैक्सीनेशन के कारण अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव कम गंभीर होने की संभावना है। वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 2020-21 के कोविड-19 के कारण आर्थिक गिरावट के बाद मजबूती से उबरने वाली दुनिया की कुछ ही अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।
8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर
वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2011-22 की दूसरी तिमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कोविड से पहले के 100 प्रतिशत से अधिक की रिकवरी को दर्शाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
