Union Budget 2026 Expectations: बजट करीब आते ही टैक्सपेयर्स के मन में एक ही सवाल उठता है क्या उसे टैक्स से राहत मिलने वाली है। वित्त मंत्री सदन में बजट पेश करती है सबकी नजरे उनके टैक्स वाले ऐलान पर टिकी रहती हैं। विशेषरूप से नौकरीपेशा और सामान्य वर्ग के लोगों के लिए इनकम टैक्स से जुड़ी घोषणाएं सबसे अहम होती हैं। वहीं, जिस वजह से बजट 2026 को लेकर टैक्सपेयर्स में मन में एक कई नई-नई उम्मीदें जग रही हैं।

साल 2025 के बजट में सरकार ने नए टैक्स रिजीम को काफी बेहतर बनाया था,लेकिन 2026 के लिए मिडिल क्लास और सैलरीड एम्प्लॉइज कुछ और उम्मीदें हैं।
बजट 2026 क्यों है खास
1 फरवरी 2026 को पेश होने वाला यह बजट मोदी सरकार 3.0 का तीसरा पूर्ण बजट होगा। सरकार 1 अप्रैल 2026 से पुराने टैक्स कानून की जगह नया इनकम टैक्स कानून लागू करने की तैयारी में है। मौजूदा कानून करीब 60 साल पुराना है, जिसे बदलने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ऐसे में बजट 2026 से यह संकेत मिल सकता है कि आने वाले समय में टैक्स सिस्टम किस दिशा में जाएगा।
टैक्सपेयर्स की बड़ी उम्मीदें
महंगाई के इस दौर में आम आदमी की जेब पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। रोजमर्रा की चीजें महंगी हो चुकी हैं, बच्चों की पढ़ाई और इलाज का खर्च भी बढ़ गया है। ऐसे में मिडिल क्लास और सैलरीड लोग चाहते हैं कि सरकार टैक्स में और राहत दे। खासतौर पर लोग टैक्स स्लैब में बदलाव, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाने और बचत पर ज्यादा छूट की उम्मीद कर रहे हैं।
नए टैक्स सिस्टम पर रहेगा फोकस
पिछले बजट में सरकार ने नए टैक्स सिस्टम को काफी आसान और शानदार बनाया था। 12 लाख रुपए तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री करने का फैसला करोड़ों लोगों के लिए राहत लेकर आया। इसके बाद कई टैक्सपेयर्स ने पुराने सिस्टम से नए सिस्टम की ओर रुख किया। अब उम्मीद की जा रही है कि बजट 2026 में नए टैक्स सिस्टम को और आसान बनाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपनाएं।
सरकार की तैयारी तेज
वित्त मंत्रालय ने बजट की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने उद्योग जगत और अलग-अलग संगठनों से टैक्स से जुड़े सुझाव मांगे हैं। माना जा रहा है कि सरकार टैक्स नियमों को आसान बनाने, विवाद कम करने और डिजिटल प्रक्रिया को मजबूत करने पर ध्यान दे सकती है। इसका मकसद यह है कि टैक्स भरना आसान हो और लोगों को बार-बार नोटिस या परेशानी न झेलनी पड़े।
आगे क्या मिल सकती है राहत
टैक्स विशेषज्ञों का मानना है कि बजट 2026 में सरकार मिडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए कुछ नए ऐलान कर सकती है। नए टैक्स कानून से पहले यह बजट एक तरह से बदलाव की नींव रख सकता है। अगर सरकार राहत देती है, तो इसका सीधा फायदा नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग को मिलेगा।
यूनियन बजट 2026 को लेकर टैक्सपेयर्स की उम्मीदें काफी ऊंची हैं। अब देखना यह होगा कि सरकार इन उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है और मिडिल क्लास को कितना बड़ा टैक्स तोहफा मिलता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
