Budget 2026: हर साल केंद्र सरकार बजट के जरिए यह बताती है कि आने वाले साल में पैसा कहां से आएगा और कहां खर्च किया जाएगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं। बजट को लेकर आम लोगों की उम्मीदें हमेशा एक जैसी रहती हैं, महंगाई में राहत, टैक्स में छूट और बेहतर सुविधाएं।

लेकिन बजट भाषण और उससे जुड़े कागजों में कई ऐसे आर्थिक शब्द होते हैं, जिन्हें समझना आसान नहीं होता। यही कारण है कि बजट सुनने के बाद भी बहुत से लोग उलझन में रह जाते हैं। अगर इन शब्दों का मतलब आसान भाषा में समझ लिया जाए तो बजट को समझना काफी आसान हो जाता है।
बजट से जुड़ी बुनियादी बातें
वित्त विधेयक
बजट पेश होने के बाद सरकार संसद में यह विधेयक लाती है। इसमें टैक्स से मिलने वाली इंकम और नए टैक्स से जुड़े नियम शामिल होते हैं।
अनुदान विधेयक
इसमें यह तय किया जाता है कि सरकार अलग-अलग मंत्रालयों और योजनाओं पर कितना पैसा खर्च करेगी।
महंगाई दर
जब समय के साथ चीजों के दाम बढ़ने लगते हैं और पैसों से कम सामान मिलने लगता है, तो इसे महंगाई कहा जाता है।
GDP क्या बताता है
GDP यह दिखाता है कि देश ने एक साल में कितना प्रोडक्शन किया और कितनी सर्विस दीं। बढ़ती GDP देश की मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत मानी जाती है।
सरकार की आय और खर्च
राजस्व खर्च
सरकार के रोजमर्रा के खर्च जैसे दफ्तरों का संचालन, वेतन और पेंशन इसी में आते हैं।
पूंजीगत खर्च
ऐसे काम जिनसे आगे चलकर देश को फायदा होता है, जैसे सड़क, रेलवे, अस्पताल और स्कूल बनाना।
राजकोषीय घाटा
जब सरकार का खर्च उसकी आमदनी से ज्यादा हो जाता है, तो इस स्थिति को राजकोषीय घाटा कहा जाता है।
राजस्व घाटा
अगर सरकार की कमाई से उसके रोज के खर्च पूरे नहीं हो पाते, तो इसे राजस्व घाटा माना जाता है।
टैक्स और निवेश से जुड़े शब्द
कॉर्पोरेट टैक्स
कंपनियों को अपनी कमाई पर सरकार को जो टैक्स देना होता है, वही कॉर्पोरेट टैक्स है।
सीमा शुल्क
विदेश से आने वाले या बाहर जाने वाले सामान पर लगाया जाने वाला टैक्स।
विनिवेश
जब सरकार किसी सरकारी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचती है, तो इसे विनिवेश कहा जाता है।
सरकारी फंड क्या होते हैं
समेकित कोष
सरकार की सारी कमाई इसी फंड में जाती है और खर्च करने के लिए संसद की मंजूरी जरूरी होती है।
आकस्मिक कोष
आपात स्थिति में तुरंत खर्च के लिए रखा गया पैसा।
बजट सिर्फ सरकार का हिसाब-किताब नहीं बल्कि हर नागरिक के भविष्य से जुड़ा दस्तावेज होता है। अगर बजट की भाषा समझ में आ जाए, तो आम आदमी भी यह तय कर सकता है कि बजट उसके लिए कितना फायदेमंद है और सरकार की दिशा क्या है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications