Budget 2025 Stocks to Buy: शेयर बाजार में आज 1 फरवरी को स्पेशल ट्रेडिंग डे पर जोश देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. बाजार की तेजी में चुनिंदा शेयर खबरों और नतीजों वाले शेयर फोकस में हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने खरीदारी के लिए चुनिंदा शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में वेदांता, पंजाब नेशनल बैंक, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया समेत चोला मंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस शामिल हैं.
सरकारी स्टॉक करेगा कमाल!
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि दमदार नतीजों के चलते चुनिंदा शेयरों में खरीदारी का मौका है. पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी के शेयर पर रेटिंग को अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 125 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. दिसंबर तिमाही में सरकारी बैंकिंग कंपनी का परफॉर्मेंस दमदार रहा. एसेट क्वालिटी में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है. क्योंकि रिस्क रिवॉर्ड आकर्षक नजर आ रहा है. शेयर ने 2 साल में करीब 100 फीसदी का रिटर्न दिया है.
फार्मा सेक्टर में खरीदारी के लिए मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने सन फार्मा के शेयरों को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 2160 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर नतीजों के चलते फोकस में है. करीब 4.24 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी ने बीते एक साल में करीब 26 फीसदी का रिटर्न दिया है.

दमदार शेयरों में बनेगा मुनाफा
MOFSL ने खरीदारी के लिए नेस्ले इंडिया के शेयर पर न्यूट्रल की रेटिंग दी गई है. शेयर पर 2400 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. साथ ही माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयर को भी पिक किया है. शेयर पर ब्रोकरेज ने न्यूट्रल की रेटिंग दी है. शेयर पर 500 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. दिसंबर तिमाही में वेदांता का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस अनुमान के मुताबिक रहा.
ब्रोकरेज ने NBFC सेक्टर में खरीदारी के लिए चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. स्टॉक पर 1475 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. कंपनी क्रेडिट कॉस्ट गाइडेंस को बढ़ाया है. स्टॉक ने एक साल की अवधि में करीब 10 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
