Budget 2025: केंद्रीय बजट 2025 को 1 फरवरी 2025 को संसद में पेश किया जाएगा। यह परंपरा के अनुसार फरवरी की पहली तारीख को होगा। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह संभावना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का दूसरा पूर्ण बजट पेश करेंगी।

2025-26 का बजट आते ही किसानों और मनरेगा मजदूरों के लिए सरकार पीएम किसान सम्मान निधि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये सालाना कर सकती है। यह बढ़ोतरी सालों से चर्चा का विषय रही है, लेकिन देखना यह है कि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट घोषणा में पीएम किसान सम्मान निधि में वित्तीय सहायता के तौर पर देने वाली राशि को बढ़ा सकती है।
पीएम किसान सम्मान निधि राशि में बढ़ोतरी
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने हाल ही में भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने जोर देकर कहा कि कृषि और प्राकृतिक संसाधनों में व्यवधान से महंगाई बढ़ती है, जिससे समग्र आर्थिक स्थिरता प्रभावित होती है। सीआईआई ने कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय आयोग बनाने का प्रस्ताव रखा है।
मनरेगा के लिए प्रस्ताव
श्रम संगठनों ने मनरेगा के मिनिमम वेतन को 267 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये प्रतिदिन करने का आग्रह किया है। इसका उद्देश्य इस योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसके अलावा, हरित विकास पहलों का समर्थन करने वाली व्यापक वित्तीय रणनीतियों के लिए भी जोर दिया जा रहा है।
वित्तीय विशेषज्ञों के साथ बैठक
वित्त मंत्री सीतारमण ने सातवीं बजट-पूर्व बैठक थी, जिसमें वित्तीय बाजारों की जरूरतों पर चर्चा की थी। इन चर्चाओं के दौरान केंद्रीय वित्त सचिव और मुख्य आर्थिक सलाहकार जैसे प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में विशेषज्ञों ने वित्तीय और पूंजी बाजार को लेकर अपने सुझाव दिए।
बीते दिनों हुई बैठक में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने किसान और कृषि से जुड़े कई मुद्दों को लेकर अपनी मांगों को रखा। सीआईआई ने तर्क दिया कि देश में आर्थिक गतिविधियां काफी हद तक कृषि और प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications