Budget 2025: केंद्रीय बजट पेश होने में चंद दिन रह गए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसद में 1 फरवरी को बजट देश करेंगी. मार्केट के लिहाज से यह बजट काफी उम्मीदों भरा है. कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव समेत अन्य ऐलानों पर नजर रहेगी. साथ ही फिस्कल डेफिसिट टारगेट, कैपेक्स और टैक्स रिफॉर्म पर भी निगाहें होंगी. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मिरे एसेट ने बजट फोकस में रहने वाले पिक्स और सेक्टर्स पर एक रिपोर्ट जारी किया है. इनमें 22 शेयरों को शामिल किया गया है, जिनपर ब्रोकरेज ने भरोसा जताया है.
इन आंकड़ों पर रहेगी नजर
फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए फिस्कल टारगेट 4.9 फीसदी रखा गया, जोकि जोरदार टैक्स कलेक्शन और आरबीआई, सरकारी कंपनियों की ओर से डिविडेंड के चलते हासिल भी हो सकता है. जबकि नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ धीमी रही. बजट में टैक्स रिफॉर्म को लेकर ऐलान संभव है. ब्रोकरेज ने कहा कि टैक्स रेट्स में कटौती समेत अन्य टैक्स रिफॉर्म्स पर ऐलान हो सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक रोजगार और खपत बढ़ाने के मकसद से सरकार एमएसएमई क्रेडिट और चुनिंदा सेक्टर्स जैसे टेक्सटाइल, गारमेंट्स और केमिकल्स के लिए राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है. वहीं, कैपेक्स FY21-24 से करीब 3 गुना बढ़कर FY25 में जीडीपी का 3.2 फीसदी रहा. यह FY26 में स्थिर रहने का अनुमान है.
लार्ज कैप, मिडकैप या स्मॉलकैप?
मिरे एसेट ने अपनी ताजा रिपोर्ट ने कहा कि अच्छे रिस्क-रिवॉर्ड के चलते स्मॉल और मिडकैप के मुकाबले लार्ज कैप ज्यादा पसंद है. इसमें फाइनेंशियल्स, आईटी, फार्मा, रियल एस्टेट, कैपिटल गुड्स पसंद है. इसके अलावा इंडस्ट्रियल और स्पेश्यालिटी केमिकल्स सेक्टर से सिलेक्टिव स्टॉक अच्छे लग रहे.

बजट के लिए 22 दमदार स्टॉक्स
बजट का ध्यान रखते हुए ब्रोकरेज फर्म मिरे एसेट ने दमदार पिक दिएए हैं. इन शेयरों में इंफ्रा एंड पावर में L&T, APL अपोलो, अल्ट्राटेक सीमेंट, NTPC शामिल हैं. कैपिटल गुड्स एंड डिफेंस सेक्टर से BEL, HAL, ISGEC Ltd और KEC Ltd के शेयर पसंद है. डिस्क्रेशनरमी कंजप्शन सेक्टर में टाइटन,इंडियन होटल्स, लेमन ट्री और Himatsingka टॉप पिक हैं. रियल एस्टेट में मैक्रोटेक, DLF, सनटेक रियल्टी केशेयर शामिल हैं. फाइनेंशियल्स SBI, PNB हाउसिंग, ICICI लोम्बार्ड, ICICI बैंक, HUDCO के शेयर पसंदीदा हैं. पब्लिक डिजिटल इंफ्रा सेक्टर से भारती एयरटेल और Protean e-Gov के शेयर शामिल हैं.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications