Budget 2025: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने केंद्रीय बजट 2025 से पहले दमदार स्टॉक्स को पिक किए हैं. इसके तहत चार इंडस्ट्रियल शेयरों को टॉप पिक के रूप में चुना है. इनमें सीमेंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), थर्मैक्स और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) शामिल हैं.
मिलेगा 49% तक का रिटर्न
ब्रोकरेज फर्म ने इन शेयरों का चुनाव सरकार के कैपिटल एक्सडेंचर (कैपेक्स) पर फोकस करने की वजह से पावर, डिफेंस और इंफ्रा सेक्टर में ग्रोथ देखने को मिल सकती है. जेफरीज को इन शेयरों के लिए 49% तक की तेजी का अनुमान जताया है.
जेफरीज ने रिपोर्ट में बताया कि FY2025 के लिए सरकार की कैपेक्स ग्रोथ 10-12% रहने का अनुमान है. हालांकि, FY2025 के पहले 7 महीनों में केंद्रीय कैपेक्स में सालाना आधार पर 15% की कमी आई है, लेकिन बाद की छमाही में 5% की ग्रोथ लक्ष्य को हासिल करने के लिए अहम ग्रोथ की उम्मीद है.
खरीदारी के लिए दमदार फंडामेंटल वाले शेयर
सीमेंस को अपने पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन डिवीज़न में बढ़े हुए रेवेन्यू और मार्जिन से फायदा मिलने की उम्मीद है. जेफ़रीज़ ने कहा कि पिछले दो सालों में ट्रांसमिशन बिड पाइपलाइन में तीन गुना बढ़ने से सीमेंस के रेवेन्यू में अहम बढ़ोतरी होनी चाहिए, जो मौजूदा समय में इस सेगमेंट से 30-35 फीसदी है. ब्रोकरेज ने बताया कि FY24 से FY30 तक पावर सेक्टर का अनुमानित खर्च 280 बिलियन अमेरिकी डॉलर है.

थर्मैक्स को इंडस्ट्रियल और कैप्टिव बिजली की जरूरतों के लिए क्लीन एनर्जी सेक्टर में दिग्गज कंपनी की रूप में स्थापित किया गया है. जेफरीज ने कहा कि FY2011 और FY20 के बीच 6 फीसदी के मुकाबले FY2024 से FY27 तक इंफ्रा और इंडस्ट्रियल कैपेक्स में 13 फीसदी की CAGR का अनुमान है.
स्वदेशीकरण और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर भारत के फोकस से सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को फायदा होगा. अगले पांच से छह सालों में घरेलू डिफेंस मार्केट का अनुमान 100-120 बिलियन डॉलर है, जो FY30 तक 13% सीएजीआर का अवसर प्रदान करता है.
एलएंडटी को इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की बढ़ती संभावना से फायदा मिलने की उम्मीद है. जेफरीज ने कहा कि निवेशकों की कम उम्मीदों के साथ, बेहतर गाइडेंस और सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च से और ज्यादा वैल्यू प्राप्त होने की उम्मीद है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
