Budget 2025 Health Sector: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई सारे ऐलान किए हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में काम आने वाली 36 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से राहत दी जाएगी। वहीं इसके साथ ही सरकारी अस्पताल कैंसर डे केयर सेंटर खोलेंगे, ताकि हर मरीज को सही इलाज मिल सके। वहीं छह जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में पांच प्रतिशत की कटौती की जाएगी।

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि 37 अतिरिक्त दवाइयां और 13 नए रोगी सहायता कार्यक्रम, जो रोगियों को निःशुल्क दवाएं प्रदान करते हैं, उन्हें सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट दी जाएगी। इन उपायों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के लिए जरूरी उपचारों को सही और किफ़ायती बनाना है।
इस बजट में किसानों को भी मिला बड़ा तोहफा
एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है। नई योजना में राज्यों के साथ साझेदारी की जाएगी. योजना में 100 जिले शामिल होंगे। 1.7 करोड़ किसानों को सीधा फायदा मिलेगा. जरूरत पड़ने पर SNAPPY 1 कार्यक्रम राज्यों के साथ साझेदारी में कम कृषि उत्पादकता वाले 100 जिलों को शामिल करने की योजना है। मिशन का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में अवसर पैदा करना है, जिससे पलायन की जरूरत पड़े।


Click it and Unblock the Notifications