Budget 2025: क्रिप्टोकरेंसी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। फिर चाहे वह बिटकॉइन हो या फिर डॉजकॉइन। कई लोग अब इसमें निवेश करना शुरु कर चुके हैं, लेकिन भारत में क्रिप्टोकरेंसी से प्रॉफिट कमाने पर आपको टैक्स देना होता है। अगर आप क्रिप्टोकरेंसी से प्रॉफिट कमाते हैं तो उसपर 30% टैक्स लगता है। वहीं, 1% टीडीएस यानी टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स तब लगता है जब क्रिप्टो का लेन-देन होता है। अगर आप वित्तीय वर्ष में 50,000 रुपये से ज्यादा का लेनदने करते हैं तो टीडीएस कटेगा। ये नियम 1 जुलाई 2022 से लागू हुआ है।

बजट 2025 में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी उम्मीदें
इंडियन एक्सप्रेस ने कहा कि, बिटकॉइन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा क्रिप्टोकरेंसी वर्किंग ग्रुप बनाने के आदेश के बाद भारत में वर्चुअल एसेट्स इंडस्ट्री का कहना है कि इसमें तेजी आ रही है और देश को इसमें सबसे आगे रहना चाहिए। उम्मीद कि जा रही है कि आगामी बजट में सही स्ट्रचर और बेहतर फ्रेमवर्क पेश होगा।
जानें क्या है क्रिप्टोकरेंसी पर एक्सपर्ट की राय
ज़ुवोमो के संस्थापक और एमडी निखिल सेठी के अनुसार, "बजट 2025 भारत के लिए ग्लोबल टेक इकोसिस्टम में अपना नेतृत्व फिर से प्राप्त करने का एक अहम क्षण है। भारत क्रिप्टो धारकों की संख्या में #1 और वैश्विक स्तर पर तकनीकी यूनिकॉर्न में #3 स्थान पर है। फिर भी, ऐसा लगता है कि हम वेब3 सुनामी से चूक गए हैं, जिसने 2024 में अपने मार्केट कैपटेलाइजेशन को दोगुना कर दिया और DeFi TVL में साल-दर-साल 2000% की वृद्धि देखी। क्रिप्टो अनुपालन में अस्पष्टता और प्रतिगामी कर व्यवस्था ने नए विचार में बाधा डाली है, जिससे स्टार्टअप और प्रतिभा विदेशों में जा रही है।"
उन्होंने ये भी बताया कि, "RBI का रुख डिस्ट्रेलाइजेशन की आंतरिक प्रकृति की समझ की कमी को दर्शाता है - इसे प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता, केवल विनियमित किया जा सकता है। इस बीच, यू.एस., सिंगापुर, रूस, दक्षिण कोरिया और यूएई जैसे देश क्रिप्टो नए विचार को बढ़ावा देने के लिए प्रगतिशील नीतियों को अपना रहे हैं। 2024 में यू.एस. में बिटकॉइन और एथेरियम ईटीएफ की स्वीकृति दूरदर्शी विनियमों के महत्व को रेखांकित करती है।
एक ऐसे देश में हजारों तकनीकी स्टार्टअप, एक सही इकोसिस्टम और विश्व स्तर पर अग्रणी प्रतिभाओं के साथ, क्रिप्टो उद्योग संतुलित कराधान, स्पष्ट अनुपालन ढांचे और नवाचार-अनुकूल नीतियों की अपेक्षा करता है। यह सुनिश्चित करने के लिए ये महत्वपूर्ण हैं कि भारत सबसे आगे रहे। वित्त मंत्रालय और RBI को विकास को बाधित किए बिना जोखिमों को कम करना चाहिए। एक प्रगतिशील नजरिए बड़े पैमाने पर आर्थिक क्षमता को अनलॉक करेगा, रोजगार पैदा करेगा और वेब3 नवाचार में एक वैश्विक नेता के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करेगा।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
