Budget 2025: 1 फ़रवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट से आम नागरिकों और बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों दोनों को ही काफ़ी उम्मीदें हैं। लोग यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वित्त मंत्री क्या बदलाव पेश करेंगी। आम आदमी के लिए टेक्स और रोज़गार जैसे क्षेत्रों में राहत की संभावना है।

सरकार बजट की तैयारी इन दिनों लगी हुई है। इसी बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को ऐलान किया कि सरकार ने 30 जनवरी को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार बजट से जुड़ी सभी चीजों पर चर्चा करने वाली है।
वहीं इतना ही नहीं सरकार ने विपक्षी दल के नेताओं से अपील की है, कि वे संसद सत्र के समय सहयोग बनाए रखें ताकि सदन की कार्यवाही अच्छे से चलती रहे। किरेन रिजिजू ने इस बात को तब कहा जब वे महाकुंभ में पवित्र स्नान करने पहुंचे थे।
संसदीय कार्यवाही के लिए की अपील
किरेन रिजिजू ने कहा 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। हालांकि, संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल के नेता संसद के चर्चा में भाग ले और किसी भी तरह की कठिनाई पैदा करने से बचें। उन्होंने इस बात को इसलिए कहा क्योंकि पिछले शीतकालीन सत्र में जबरदस्त हंगामा हुआ था, जिस वजह से संसद की छवि धूमिल हुई। वहीं रिजिजू ने अपनी बात कहते हुए ये भी कहा कि मुझे उम्मीद है इस सत्र में विपक्ष दल के नेता भाग लेंगे और संसद की कार्यवाही अच्छे से चल सकेगी।
बजट से अच्छी उम्मीदें
1 फ़रवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। रिजिजू ने इस बात पर रौशनी डाली कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक अच्छा और संतुलित बजट पेश करेंगी, जो देश की उन्नति के लिए जरूरी चीजों को पूरा करेगा और इसके साथ ही आम नागरिकों को भी इस बजट से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। रिजिजू ने कहा सभी को उम्मीद है कि एक अच्छा बजट पेश किया जाएगा।
संसदीय सत्र का कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 31 जनवरी से शुरु होने वाला संसद का बजट सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा। हालांकि, इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। सत्र में 14 फरवरी से अंतर-सत्र अवकाश होगा, उसके बाद दोनों सदन 10 मार्च को फिर से बैठक करेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications