Budget 2024: यात्रियों के लिए आएगी खुशखबरी, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हो सकती है शुरु, नए रूट्स का होगा ऐलान

Budget 2024 Vande Bharat Sleeper Trains: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट 23 जुलाई को पेश करने वाली हैं। अब जब बजट पेश होने की तारीख नजदीक आ चुकी है तो लोग इस उम्मीद में भी हैं कि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट में सबकी मांगों पर ध्यान देंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट में रेलवे यात्रियों के लिए भी एक खुशखबरी लेकर आने वाली हैं। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Budget 2024 Vande Bharat Sleeper Trains

जल्द शुरू हो सकती है पहली स्लीपर ट्रेन

सीएनबीसी के अनुसार, पहली स्लीपर ट्रेन चलाने की घोषणा इस बजट में हो सकती है। इससे पहले रेल यात्रियों के लिए अगले दो महीनों में वंदे भारत स्लीपर का ट्रायल शुरू होने का भी अनुमान है। यह भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाईस्पीड ट्रेन होगी जिसमें लोग आराम से सफर कर पाएंगे। फिलहाल, वंदे भारत ट्रेनों में केवल चेयर सीटें ही उपलब्ध हैं।

साल 2023 में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की अगुवाई वाले कंसोर्टियम को 80 स्लीपर क्लास की वंदे भारत ट्रेन का कॉन्‍ट्रैक्‍ट मिला हुआ है। यह कॉन्‍ट्रैक्‍ट कुल 9,600 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का है। इसी के साथ-साथ ये भी संभावना है कि इस बार बजट में वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

रेलवे मंत्री ने ये भी जानकारी दी थी कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की निर्माण प्रक्रिया तेजी से चल रही है और पहली ट्रेन दो महीने के भीतर ट्रैक पर होगी। सभी तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं।

इकोनॉमिक कॉरिडोर का भी हो सकता है ऐलान

रिपोर्ट के मुताबिक 3 से 4 नए इकनोमिक कॉरिडोर का ऐलान भी हो सकता है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत कोल और मिनरल के लिए अलग कोर्रिडोर्स बनाने का एलान हो सकता है।

इसके अलावा बुलेट ट्रेन के नए रूट्स का ऐलान किया जा सकता है। स्टेशन रेडेवेलप्मेंट और गति शक्ति मिशन को मिल सकती है। वहीं, कवच के लिए एलोकेशन में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

लगातार 7वीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार सातवां बजट पेश करेंगी। इससे पहले पूर्व मंत्री मोरारजी देसाई ने छह बजट पेश किया था। उन्होंने 1959 और 1964 के बीच वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का ये पहला केंद्रीय बजट है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का अनुमान है कि FY25 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2% की दर से बढ़ेगी।

इस साल पेश हुआ था पहली बार केंद्रीय बजट

भारत का पहला केंद्रीय बजट साल 1860 में पेश हुआ था, जिसे बजट को स्कॉटिश इकोनॉमिस्ट जेम्स विल्सन ने इसे पेश किया था। इस बजट में इनकम टैक्स कलेक्शन के बारे में बताया गया था। स्वतंत्र भारत में पहली बार 26 नवंबर, 1947 में बजट पेश किया गया। बीते दिनों संयुक्त संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि इस बार बजट में एतिहासिक कदम देखने को मिलेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में जब अंतरिम बजट पेश किया था, तब आम आदमी के लिए कुछ घोषणाएं की थीं। इस पूर्ण बजट में भी मिडिल क्लास को राहत मिलने की उम्मीद है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+