Budget 2024 Schemes: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल, 23 जुलाई को Budget 2024 पेश किया था। लंबे समय से लोग इस बजट के ऐलान होने का इंतजार कर रहे थे। इस बार बजट में वित्त मंत्री ने गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों, छात्रों से जुड़ी कई योजनाओं का भी ऐलान किया है। आइए आपको बताते हैं कि वह कौन-कौन सी योजनाएं हैं।

युवाओं के लिए किया इस योजना का ऐलान
वित्त मंत्री ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बजट पेश करने के दौरान बताया है कि 5 सालों में 4.1 करोड़ युवाओं लिए रोजगार के मौके बनाने और अन्य सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार पहली बार जॉब करने वाले युवाओं के पीएफ में 3 हजार रुपये का तक योगदान करेगी। इसकी योग्यता स्तर 1 लाख हर महीने तक सैलरी पाने वाले आएंगे।
युवाओं के लिए ऐलान की गई नई इंटर्नशिप योजना के तहत स्पेशल इंटर्नशिप पैकेज को शुरु किया जाएगा जिसमें 500 बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही जो युवा अपनी इंटर्नशिप पूरी कर लेते हैं उन्हें अलग से 6 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। सरकार की इस योजना के तहत 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को लाभ पहुंचेगा।
छात्रों के लिए इस स्पेशल योजना का किया ऐलान
छात्रों के लिए मॉडल स्किल लोन योजना में मिलने वाले पैसे को अब बढ़ाने का ऐलान किया है। घरेलू संस्थानों में हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख रुपए तक के ऋण के लिए ई-वाउचर हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ऋण राशि के 3% की वार्षिक ब्याज छूट के लिए दिए जाएंगे। मॉडल स्किल लोन योजना के अंतर्गत अब 7.5 लाख रुपये तक का लोन इस स्कीम के तहत स्टूडेंट्स को दिया जाएगा।
NPS-वात्सल्य की दी सौगात
इस योजना के तहत नाबालिगों के माता-पिता NPS-वात्सल्य अकाउंट में योगदान कर सकेंगे और जब बच्चा 18 साल का यानी बालिग हो जाएगा, तब इस वात्सल्य अकाउंट को एक सामान्य NPS अकाउंट में बदला जा सकेगा। इस वात्सल्य अकाउंट को रेगुलर NPS अकाउंट में बदलने का प्रोसेस बेहद आसान होगा, जो रिटायरमेंट फंड बनाने में मदद करेगा।
किसानों को इस योजना से दी खुशखबरी
इस बजट में खेती को बढ़ावा देने के लिए खास स्कीम को शुरु करने का ऐलान किया गया है। खेती में उत्पादन बढ़ाने के लिए रिसर्च को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए ज्यादा पैदावार देने वाली वेरायटी लाई जाएगी जिसके तहत मौसम की मार से कम प्रभावित होने वाली वेरायटी लाई जाएगी। सब्जियों की पैदावार बढ़ाने के लिए क्लस्टर स्कीम को लाया जाएगा। इसके साथ-साथ कृषि और सहायक क्षेत्रों के लिए करीब 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।
विकास की तरफ ले जाएगी पूर्वोदय योजना
पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए पूर्वोदय योजना बनाई जाएगी। इस स्कीम के अंदर बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश शामिल होंगे। पूर्वोत्तर के राज्यों में 26,000 करोड़ रुपए के एक्सप्रेसवे, हाइवे का ऐलान किया गया है। 21,400 करोड़ रुपए के पावर प्रोजेक्ट्स विकसित होंगे। आंध्र प्रदेश के लिए 15,000 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान हुआ है। बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए ऐलान बिहार में नए मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट की भी सौगात दी जाएगी।
MSME के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम की शुरुआत
वित्त मंत्री ने MSME को बड़ी खुशखबरी दी है। मैन्युफैक्चरिंग में MSME के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम का भी ऐलान किया गया है। अब MSME क्रेडिट गारंटी स्कीम में बिना गिरवी रखे लोन मिलेगा। MSME के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम से 100 करोड़ रुपए तक के लोन मिलेंगे। इसके अलावा MUDRA लोन की सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गई है।
इंफ्रास्ट्रचर के लिए इस योजना को बढ़ाया जाएगा
इंफ्रा को बढ़ावा देने के लिए PM ग्राम सड़क योजना का चौथा चरण लॉन्च होग। बिहार और असम में बाढ़ की रोकथाम के लिए केंद्र मदद देगी।
इन योजनाओं से भी मिलेगा लोगों को फायदा
इसके अलावा पीएम गरीब कल्याण योजना को भी 5 साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है। वही, पीएम अवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ नए आवास बनाने का भी इस बजट में ऐलान किया गया है। वहीं, महिलाओं के लिए भी बजट में खुशखबरी दी गई है। महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं में 3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बढ़ाने का फैसला किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications