Budget 2019 : वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने बजट 2019 में इनकम टैक्स से राहत देने के लिए बड़ी घोषणा की। सरकार ने 5 लाख रुपये तक की आय को पूरी तरह से आयकर मुक्त कर दिया है। इस ऐलान के बाद अब 3 करोड़ लोग टैक्स फ्री हो जाएंगे। ऐसे में अगर कोइ 1.5 लाख का निवेश करता है तो उसकी 6.5 लाख रुपये तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

अभी थी यह छूट सीमा 2.5 लाख रुपये
अभी तक इनकम टैक्स की यह छूट सीमा 2.5 लाख रुपये सालाना थी। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। हालांकि, इस बजट में इनकम टैक्स बचाने के लिए सेक्शन 80सी के तहत निवेश की सीमा को नही बढ़ाया है। ऐसे में लोग केवल 1.5 लाख रुपये का निवेश करके ही अधिकतम इनकम टैक्स की छूट ले पाएंगे।
टीडीएस के लेकर बड़ी घोषणा
बजट की घोषणा के अनुसार 40000 रुपये तक अगर किसी को बैंक या अन्य जगह पर ब्याज मिलता है, तो उनको टीडीएस नहीं काटा जाएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा अपनी ज्यादा बचत बैंक या ऐसी जगह पर रखते हैं जहां फिक्स आय होती है। इसके साथ ही सालाना 2.40 लाख रुपये तक के हाउस रेंट (किराए पर) टीडीएस नहीं देना होगा।
ये भी मिलेंगे फायदे
-इनकम टैक्स रिटर्न का निपटारा 24 घंटे के अंदर करने का ऐलान। रिफंड भी तुरंत मिलेगा।
-दो साल के अंदर इनकम टैक्स के सभी रिटर्न की स्क्रूटनी और वेरिफिकेशन इलेक्ट्रॉनिक तरीके से शुरू करने का ऐलान।
बजट 2019 के पहले का टैक्स स्लैब (60 साल तक के लोग)
इनकम टैक्स स्लैब (60 साल तक की उम्र वालों के लिए)
-2.5 लाख रुपये की आय पूरी तरह से टैक्स फ्री है।
-2.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तकी आय पर लगता है 5 फीसदी टैक्स।
-5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की आय पर है 20 फीसदी टैक्स।
-10 लाख रुपये से ऊपर की आय पर लगता है 30 फीसदी टैक्स।
इनकम टैक्स स्लैब (60 साल से ज्यादा और 80 साल से कम)
-3 लाख रुपये तक की आय पूरी तरह से टैक्स फ्री।
-3 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की आय वालों पर 5 फीसदी टैक्स।
-5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये की आमदनी पर 20 फीसदी टैक्स।
-10 लाख रुपये से ऊपर की आमदनी पर 30 फीसदी टैक्स।
80 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों के लिए टैक्स की दर
80 वर्ष से अधिक आयु वाले करदाता को 5-10 लाख रुपये सालाना आय पर 20 प्रतिशत कर और 10 लाख रुपये सालाना से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत कर देना होता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications